[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style गर्मी में चैन से सोना है तो बदल लें बेडशीट, ये फैब्रिक देंगे कूल फीलिंग

गर्मी में चैन से सोना है तो बदल लें बेडशीट, ये फैब्रिक देंगे कूल फीलिंग

0
गर्मी में चैन से सोना है तो बदल लें बेडशीट, ये फैब्रिक देंगे कूल फीलिंग
गर्मियों में सोने के लिए सबसे अच्छा बेडशीट फैब्रिक

Best Bedsheet Fabric for Summer: गर्मियों में अच्छी नींद लेना कई लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है. रात में पसीना, चिपचिपाहट और गर्मी नींद खराब कर देते हैं. ऐसे में सिर्फ एसी या पंखा ही नहीं, बल्कि सही बेडशीट का कपड़ा चुनना भी बेहद जरूरी होता है. अगर बेडशीट का कपड़ा हल्का, मुलायम और पसीना सोखने वाला हो तो शरीर ठंडा रहता है और नींद भी बेहतर आती है. आइए जानते हैं गर्मियों में कौन-सी बेडशीट सबसे ज्यादा आराम देती है.

गर्मी में नींद हो रही है खराब? जानिए कौन-सी बेडशीट देगी सबसे ज्यादा ठंडक (Best Bedsheet Fabric for Summer)

Best Bedsheet For Summer
गर्मियों में ठंडक देने वाली बेडशीट

1. सूती बेडशीट (Cotton Bedsheet)

गर्मियों के लिए 100% सूती बेडशीट सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद मानी जाती है. यह हवा को आसानी से गुजरने देती है और पसीना जल्दी सोख लेती है. इसकी वजह से शरीर को ठंडक मिलती है और नींद भी आराम से आती है.

2. लिनन की बेडशीट (Linen Bedsheet)

लिनन का कपड़ा हल्का और हवादार होता है. यह शरीर से नमी दूर रखता है और गर्मी में ठंडक का एहसास देता है. शुरुआत में इसका कपड़ा थोड़ा सख्त लग सकता है, लेकिन कुछ बार धोने के बाद यह काफी मुलायम हो जाता है.

3. बांस के फाइबर की बेडशीट (Bamboo Fabric Bedsheet)

बांस के रेशों से बनी बेडशीट बहुत मुलायम होती है और ठंडक देने में मदद करती है. यह पसीना जल्दी सोख लेती है और शरीर का तापमान संतुलित रखने में सहायक होती है. जिन्हें रात में ज्यादा पसीना आता है, उनके लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है.

गर्मी के दिनों में किस तरह की बेडशीट से बचें?

गर्मियों में पॉलिएस्टर या सिंथेटिक कपड़े की बेडशीट से बचना चाहिए. ये कपड़े गर्मी और नमी को रोक लेते हैं, जिससे रात में ज्यादा गर्मी महसूस हो सकती है.

गर्मियों के लिए सबसे अच्छी बेडशीट कौन-सी है?

गर्मियों में सूती और लिनन की बेडशीट सबसे बेहतर मानी जाती हैं, क्योंकि ये हवादार होती हैं और पसीना भी आसानी से सोख लेती हैं.

यह भी पढ़ें: न रंग उड़ेंगे और न रिंग टूटेगी, घर पर ऐसे धोएं पर्दे सालों तक रहेंगे नए जैसे

यह भी पढ़ें: लकड़ी के सोफे पर पड़ गए काले दाग? बस 5 मिनट में ऐसे करें साफ – ये आसान ट्रिक फर्नीचर को बना देगी बिल्कुल नया जैसा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel