[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style ब्रेकफास्ट में बनाएं बेसन से बनी डिशेज, ट्राई करें ये आइडियाज

ब्रेकफास्ट में बनाएं बेसन से बनी डिशेज, ट्राई करें ये आइडियाज

0
ब्रेकफास्ट में बनाएं बेसन से बनी डिशेज, ट्राई करें ये आइडियाज
बेसन रेसिपी आइडियाज (AI Image)

Besan Breakfast Recipe Ideas: नाश्ते में पोहा, उपमा से हटकर कुछ ट्राई करना चाहते हैं तो बेसन से बने ये डिशेज आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. बेसन से झटपट से इन रेसिपी को बना सकते हैं जिनका स्वाद भी लाजवाब है. इसलिए सुबह के लिए बेसन से बनी रेसिपी अच्छी चॉइस है. आइए जानते हैं ऐसी ही 4 रेसिपी आइडियाज. 

बेसन पनीर चीला बनाएं 

आप सुबह झटपट से बेसन पनीर चीला बना सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में बेसन लें. अब इसमें बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च, कद्दूकस की हुई गाजर और थोड़ा सा अदरक मिलाएं. इसके बाद आप कद्दूकस किया हुआ पनीर दाल दें. स्वादानुसार नमक, हल्दी और लाल मिर्च डालें. पानी डालकर घोल तैयार कर लें. अब तवे को गर्म करके हल्का तेल लगाएं और घोल को फैलाकर चीला बनाएं. 

बेसन मेथी थेपला बनाएं 

मेथी बेसन थेपला बनाने के लिए आप आटा में बेसन, बारीक कटी मेथी, नमक, हल्दी, लाल मिर्च और थोड़ा सा अजवाइन मिलाएं. इसमें दही डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें. छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पतला बेल लें. तवा गर्म करें और हल्का तेल लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा सेंक लें. गरमा-गरम मेथी थेपला को दही या अचार के साथ सर्व करें. 

बेसन डोसा बनाएं 

सुबह झटपट से आप बेसन डोसा बना सकते हैं. एक बर्तन में बेसन, दही, सूजी नमक, हल्दी और पानी डालकर स्मूद बैटर बना लें. इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और धनिया पत्ती मिला लें. तवा गरम करें और हल्का सा तेल लगाकर बैटर फैलाकर पतला डोसा बनाएं. दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्प होने तक सेंक लें. गरमा-गरम बेसन डोसा को चटनी या सॉस के साथ सर्व करें. 

बेसन प्याज का पराठा

नाश्ते में आपको पराठा खाना पसंद है तो आप बेसन प्याज का पराठा बना सकते हैं. गेहूं के आटे में नमक और थोड़ा तेल डालकर नरम आटा गूंथ लें और 10 मिनट ढककर रख दें. पैन में तेल गरम करके अजवाइन, प्याज और हरी मिर्च भूनें, फिर बेसन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, अमचूर और नमक डालकर मिक्स करें और ठंडा होने दें. लोई बेलकर स्टफिंग भरें, बंद करके हल्के हाथ से पराठा बेल लें. गरम तवे पर घी या तेल लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें.

यह भी पढ़ें: Makai Pyaz Ka Chilla: ठंड में बनाना है जल्दी ब्रेकफास्ट, ट्राई करें स्वादिष्ट मकई प्याज का चीला

यह भी पढ़ें: Suji Masala Puri: ट्रैवल में जाना हो या नाश्ते में कुछ स्पेशल सर्व करना हो, बनाएं सूजी मसाला पूरी, फॉलो करें आसान विधि 

Previous article गेमर्स के लिए बेस्ट डील, POCO X8 Pro Max में मिलेगी 9000mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर
Next article सिद्दीकुल्ला चौधरी को टिकट मिलते ही मोंटेश्वर में हुए बम धमाके, आपस में भिड़े तृणमूल कार्यकर्ता
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel