[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Beetroot Juice Benefits: सुबह-सुबह चुकंदर का जूस क्यों माना जाता है हेल्थ का पावर डोज? फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

Beetroot Juice Benefits: सुबह-सुबह चुकंदर का जूस क्यों माना जाता है हेल्थ का पावर डोज? फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

0
Beetroot Juice Benefits: सुबह-सुबह चुकंदर का जूस क्यों माना जाता है हेल्थ का पावर डोज? फायदे जानकर रह जाएंगे दंग
pic credits: pexels

Beetroot Juice Benefits: चुकंदर के जूस क अगर बात करें तो इसे हमारे सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. यह एक ऐसी ड्रिंक है जिसे अगर आप हर सुबह पीना शुरू कर देंगे तो आपको सेहत के ऐसे फायदे हो सकते हैं जिनके बारे में शायद आपने सोचा भी न हो. चुकंदर के जूस में भरपूर मात्रा में आयरन, फाइबर, विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं. जब आप इसे रेगुलर बेसिस पर इसे पीना शुरू करते हैं तो सिर्फ आपका खून साफ नहीं होता है बल्कि और भी कई जबरदस्त फायदे होते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी सेहत को उस समय होते हैं जब आप हर सुबह चुकंदर का जूस पीना शुरू कर देते हैं. चलिए इन फायदों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

ब्लड प्रेशर को करता है कम

जब आप हर सुबह खाली पेट चुकंदर का जूस पीते हैं तो इससे आपके शरीर में नाइट्रिक एसिड बनता है. इसका फायदा यह होता ही कि आपके ब्लड वेसल्स चौड़े होते हैं जिससे ब्लड प्रेशर कम हो जाता है. अगर आपको बढ़े हुए ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम है तो ऐसे में आपको इस जूस का सेवन हर सुबह जरूर करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Health Tips: इन लोगों के लिए ब्लैक कॉफी है हेल्थ टॉनिक, रोज पीने से दिखते हैं चौंकाने वाले फायदे

यह भी पढ़ें: Symptoms of Dehydration: पानी कम पीने से शरीर देता है ये 5 खतरनाक संकेत! समय रहते समझें वरना बढ़ सकता है खतरा

शरीर में बनता है खून

चुकंदर के जूस में भरपूर मात्रा में फॉलिक एसिड, आयरन और विटामिन सी पाया जाता है. ऐसे में जब आप इसे रेगुलर बेसिस पर पीना शुरू करते हैं तो आपके शरीर में नए खून का बनना शुरू होता है.

मसल्स तक पहुंचाता है ऑक्सीजन

अगर आप एक एथलीट हैं तो चुकंदर का जूस आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है. चुकंदर के जूस में नाइट्रेट पाया जाता है जो आपके मसल्स तक ऑक्सीजन को पहुंचाने का काम करता है.

लिवर डिटॉक्स में मददगार

चुकंदर के जूस में बीटालेन नाम का एक पिग्मेंट पाया जाता है जो आपके लिवर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. नियमित तौर पर जब आप चुकंदर का जूस पीने लगते हैं तो इससे आपका लिवर डिटॉक्स भी होता है.

यह भी पढ़ें: Uric Acid: दवा खाए बिना कुछ ही दिनों में कंट्रोल करें बढ़ा हुआ यूरिक एसिड, जानें सबसे असरदार घरेलू उपाय

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

Previous article प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को दिया गया पीबीएल पर प्रशिक्षण
Next article Neelkamal Singh Bhojpuri Song: नीलकमल सिंह का ‘छू के पानी शराब कS देबू’ इंटरनेट पर वायरल, धांसू लिरिक्स और जबरदस्त रोमांस ने बटोरे ताबड़तोड़ व्यूज
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel