[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Bedroom Decoration Ideas: बेडरूम की खूबसूरती को बढ़ाएं, इन डेकोरेशन आइडियाज से कमरे का लुक बदलें

Bedroom Decoration Ideas: बेडरूम की खूबसूरती को बढ़ाएं, इन डेकोरेशन आइडियाज से कमरे का लुक बदलें

0
Bedroom Decoration Ideas: बेडरूम की खूबसूरती को बढ़ाएं, इन डेकोरेशन आइडियाज से कमरे का लुक बदलें
Bedroom Decoration Ideas ( AI Image)

Bedroom Decoration Ideas: घर की सजावट करने के लिए लोग अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करते हैं जिससे कि घर खूबसूरत लगे. कुछ लोग ट्रेडिशनल स्टाइल पसंद करते हैं तो कुछ लोग मॉडर्न या मिनिमल लुक अपनाते हैं. बेडरूम घर का एक अहम कमरा हैं जहां दिनभर की थकान के बाद लोग आराम करते हैं. अगर आपका बेडरूम सुंदर तरीके से सजाया गया हो तो दिनभर की थकान पल भर में गायब हो जाती है. आप भी बेडरूम को नया लुक देना चाहते हैं तो आप इन आइडियाज का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

रंगों से कैसे सजाएं रूम?

खूबसूरत रंगों से आप बेडरूम के लुक को बदल सकते हैं. कमरे को सजाने में कलर थीम को ध्यान से चुनें. सही रंग आपके रूम को सुंदर बनाते हैं. आप एक दीवार को डार्क कलर में और बाकी दीवारों को हल्के रंगों में पेंट कर सकते हैं. ये बहुत ही आकर्षक लगता है. 

बेड को कैसे सजा सकते हैं?

बेडरूम में बेड को आप सुंदर से सजाएं. बेड पर बेडशीट को बिछाएं और बड़े-छोटे साइज के कुशन मिलाकर लगाएं. कॉन्ट्रास्ट कलर के कुशन कवर लगाना बेड की खूबसूरती को बढ़ाने का एक आसान और असरदार तरीका है. अगर आप हल्के रंग की बेडशीट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप गहरे रंग के कुशन कवर का इस्तेमाल करें. आप गहरे रंग की बेडशीट के साथ हल्के रंग के कुशन कवर का इस्तेमाल करें. आप बेड के पास एक छोटी टेबल रखें जिस पर लैम्प, छोटा पौधा या फोटो फ्रेम रखें

फर्श को कैसे सजाएं?

अक्सर लोग पूरे कमरे को सजा लेते हैं लेकिन, फर्श पर ध्यान नहीं देते हैं. आप बिस्तर के नीचे या साइड में सॉफ्ट रग या कार्पेट को बिछा सकते हैं. ये आपके रूम के लुक को बदल देते हैं जिससे कमरा और भी सुंदर नजर आता है. 

रूम का डेकोरेशन कैसे करें?

आप रूम को डेकोरेट करने के लिए लाइट का इस्तेमाल करें. रूम को सजाने के लिए आप कमरे के रंग के हिसाब से पर्दे लगाएं. पर्दे कमरे के लुक को पूरी तरह बदल देते हैं. अगर आपके कमरे में खिड़की के पास जगह है तो आप एक छोटी सी बैठने की जगह बना सकते हैं. इस जगह पर आप सॉफ्ट कुशन और ब्लैंकेट रखें और यहां पर आप किताबें पढ़ सकते हैं या शाम में चाय या कॉफी पीते हुए रीलैक्स कर सकते हैं. दीवार को डेकोरेट करने के लिए आप पेंटिंग और खूबसूरत वॉल हैंगिंग को लगा सकते हैं. दीवार में आप खूबसूरत घड़ी और मिरर को भी लगा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Decor Ideas: सजाएं अपने लिविंग रूम को कुछ खास अंदाज में, मेहमान देखकर रह जाएंगे हैरान

यह भी पढ़ें- How To Organize Kitchen: किचन में सामान रहता है बिखरा हुआ, तो ऑर्गेनाइज करने के लिए इन टिप्स का करें इस्तेमाल

Previous article Premanand Ji Maharaj Quotes: मन से निकालना चाहते है डर और झिझक तो पढें प्रेमानन्द जी महाराज के सुविचार
Next article Bihar Election 2025: ‘महिला रोजगार योजना’ पर सियासी जंग, राजद ने EC में पहुंचाई शिकायत, जदयू ने किया पलटवार
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel