[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Beauty Tips: अंदर से ग्लोइंग बनेगी आपकी त्वचा, यहां जानें क्या है तरीका

Beauty Tips: अंदर से ग्लोइंग बनेगी आपकी त्वचा, यहां जानें क्या है तरीका

0
Beauty Tips: अंदर से ग्लोइंग बनेगी आपकी त्वचा, यहां जानें क्या है तरीका
how to get glowing skin

Beauty Tips: अगर आप ग्लोइंग त्वचा पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने डेली रूटीन में कुछ आदतों को शामिल करना चाहिए. इन आदतों को जब आप लंबे समय तक अपने डेली रूटीन में शामिल करके रखते हैं तो ऐसे में आपको अपनी त्वचा और उसकी क्वालिटी में बड़ा फर्क देखने को मिल सकता है. हर लड़की एक ग्लोइंग त्वचा पाना चाहती है जिसके लिए वह कई तरह के तरीके और प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करने लगती है. ये प्रोडक्ट्स बाहर से तो आपकी त्वचा को ग्लोइंग बना सकते हैं लेकिन बात जब अंदरूनी ग्लो की आती है तो ऐसे में ये प्रोडक्ट्स भी हार मान जाते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपनी त्वचा को अंदर से ग्लोइंग बना सकते हैं.

हाइड्रेशन

Drinking Water 1
Drinking water

अगर आपको ग्लोइंग त्वचा की तलाश है तो ऐसे में यह काफी जरुरी है कि आप अपनी त्वचा को हाइड्रेटेड रखें. अपनी त्वचा को जवान और खूबसूरत बनाये रखने के लिए दिनभर में कम से कम 8 ग्लास पानी जरूर पीएं. अगर आप ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्टेनल कर रही हैं तो ऐसे में उन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें जिनमें हयालूरोनिक एसिड और ग्लिसरीन जैसे इंग्रीडिएंट्स मौजूद हों.

Also Read: Beauty Tips: पार्लर नहीं अब घर पर ही साफ होंगे नाखूनों में लगे पीले धब्बे, जानें क्या है तरीका

Also Read: Beauty Tips: चेहरे पर दिखाई दे रही बुढ़ापे की निशानी? इस तरह करें दूर

बैलेंस्ड डायट

Balanced Diet 1
Beauty tips: अंदर से ग्लोइंग बनेगी आपकी त्वचा, यहां जानें क्या है तरीका 7

जब आपके स्किन हेल्थ की बात आती है तो ऐसे में आपका डायट इसमें काफी अहम भूमिका निभाता है. अपने डायट में ऐसी चीजों का सेवन करे जिनमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स शामिल हों. आपको अपने डायट में बेरीज, नट्स, एवाकाडो और हरे साग-सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए. इन चीजों के सेवन से आपके चेहरे का निखार बेहतर हो जाता है.

रेगुलर एक्ससरसाइज

Working Out 1
Working out

जब भी आप किसी तरह के फिजिकल एक्टिविटी में शामिल होते हैं तो ऐसे में आपके शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर हो जाता है. ब्लड फ्लो बेहतर होने की वजह से आपकी त्वचा को ऑक्सीजन सप्लाई बेहतर हो जाती है. ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए दिन में कम से कम आधे घंटे वर्कआउट जरूर करें.

Also Read: Beauty Tips: आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएगा तिल, जानें क्या है इस्तेमाल करने का सही तरीका

बेहतर नींद

Better Sleep
Better sleep

अगर आप चाहते है की आपकी त्वचा बेहतर तरीके से हील और रिजेनरेट हो तो ऐसे में यह काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आप सही तरीके से और सही मात्रा में नींद जरूर लें. कोशिश करें कि आप हर रात कम से कम 7 घंटों की नींद जरूर लें. जब आप सही तरीके से सोते हैं तो सुबह सोकर उठने के बाद आपकी त्वचा फ्रेश फील करती है.

तनाव को कम करें

Stress 8
Limit stress

जब आप लंबे समय तक काफी ज्यादा तनाव लेते हैं तो ऐसे में इसका सीधा असर आपकी त्वचा पर पड़ता है. ऐसे में अगर आपको काफी ज्यादा तनाव होता है तो डेली रूटीन में मेडिटेशन, योगा या फिर डीप ब्रीदिंग टेक्नीक की मदद ले सकते हैं.

Also Read: Beauty Tips: किचन में रखी ये चीजें चमका देंगी आपका चेहरा, जानें उबटन बनाने का आसान तरीका

Previous article अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ आज, दुल्हन की तरह सज गए छठ घाट
Next article Jharkhand Crime: मंडल मुर्मू का सिर काटनेवाले को 50 लाख देने की घोषणा करनेवाला अरेस्ट
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel