[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Beauty Tips: बिना स्पा के पाएं पार्लर जैसा ग्लो, आजमाएं ये घरेलू ब्यूटी सीक्रेट्स

Beauty Tips: बिना स्पा के पाएं पार्लर जैसा ग्लो, आजमाएं ये घरेलू ब्यूटी सीक्रेट्स

0
Beauty Tips: बिना स्पा के पाएं पार्लर जैसा ग्लो, आजमाएं ये घरेलू ब्यूटी सीक्रेट्स
Cooling Face Packs For Summer

Beauty Tips: ग्लोइंग और हेल्दी तो हर किसी की होती है. लेकिन इसके लिए हर बार पार्लर जाना सबके लिए मुमकिन नहीं होता है. ना टाइम मिलता है, ना ही बजट साथ देता है. इसके लिए आज हम आपके लिए लाएं हैं कुछ ऐसे आसान घरेलू नुस्खे, थोड़ी स्मार्टनेस और सही रूटीन जिसे अपनाकर आप बिना किसी खर्च के अपनी स्किन को खूबसूरत बना सकती हैं. अगर आप भी बिना स्पा या फेशियल के स्किन में निखार चाहती हैं, तो ये टिप्स जरूर आजमाएं.

स्किन साइकलिंग अपनाएं

एक ही क्रीम या सीरम हर दिन इस्तेमाल करने की बजाय, स्किन साइकलिंग से आपकी स्किन को एक्टिव इंग्रीडिएंट्स का फायदा मिलता है. एक दिन एक्सफोलिएट करें, दूसरे दिन रेटिनोल लगाएं, और फिर दो दिन सिर्फ मॉइश्चराइजिंग करें. इससे स्किन को राहत मिलती है और इरिटेशन का खतरा भी कम होता है. इस तरीके से आपकी स्किन निखरती है और स्वस्थ रहती है.

स्लगिंग

स्लगिंग एक तरीका है जिसमें रात में हल्के ऑयल या नॉन-कॉमेडोजेनिक जेल का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि स्किन के ऊपर एक सीलिंग लेयर बने. यह सीलिंग स्किन को ओवरनाइट मॉइस्चराइज रखने में मदद करती है. सुबह उठते वक्त स्किन को सॉफ्ट और हाइड्रेटेड महसूस होता है. यह खासतौर पर ड्राई या डिहाइड्रेटेड स्किन के लिए बेहतरीन है.

ये भी पढ़ें: Anti-Aging Skincare: एंटी-एजिंग स्किनकेयर, क्या सच में काम करती हैं ये 7 पॉपुलर क्रीम्स और सीरम्स?

ये भी पढ़ें: Summer Hair Care: गर्मियों में चिपचिपे बालों को बनाएं सॉफ्ट और शाइनी, लगाएं मुल्तानी मिट्टी का हेयर मास्क

DIY शीट मास्क

घर पर ही शीट मास्क बनाने के लिए, फेस टिशू को गुलाब जल, एलोवेरा जेल और थोड़ा सा ग्लिसरीन में भिगोकर चेहरे पर लगाएं. यह तरीका इंस्टेंट हाइड्रेशन और तरोताजा महसूस कराने में मदद करता है. थकी हुई या ड्राई स्किन के लिए यह एक बेहतरीन बूस्टर साबित होता है. इसे 10-15 मिनट तक लगाने से स्किन को निखार मिलता है.

फेस योगा या मसाज

फेस योगा और मसाज आपकी स्किन को नेचुरल लिफ्ट देते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं. रोजाना सिर्फ 5 मिनट का मसाज आपके चेहरे को ताजगी और निखार देता है. यह बिना किसी महंगे ट्रीटमेंट के आपकी स्किन को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाए रखता है.

सनस्क्रीन कभी न भूलें

सनस्क्रीन सिर्फ बाहर जाने पर ही नहीं, बल्कि घर के अंदर भी जरूरी है. रोजाना SPF का इस्तेमाल आपकी स्किन को उम्र से पहले ढ़लने, पिगमेंटेशन और झुर्रियों से बचाता है. इसे सुबह के स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा बनाएं.

ये भी पढ़ें: Best Face Wash For Skin: क्या आप सही फेसवॉश चुन रहे हैं? जानें अपनी स्किन टाइप के हिसाब से बेस्ट ऑप्शन

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: ग्लोइंग और यंग लुक के लिए अपनाएं ये नेचुरल ब्यूटी सीक्रेट्स

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel