[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style अब ऑयली स्किन नहीं करेगी आपको परेशान, ये 5 आसान टिप्स बदल देंगे आपका पूरा स्किन केयर रूटीन

अब ऑयली स्किन नहीं करेगी आपको परेशान, ये 5 आसान टिप्स बदल देंगे आपका पूरा स्किन केयर रूटीन

0
अब ऑयली स्किन नहीं करेगी आपको परेशान, ये 5 आसान टिप्स बदल देंगे आपका पूरा स्किन केयर रूटीन
ऑयली स्किन की देखभाल कैसे करें?

Beauty Tips: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन हमेशा ही फ्रेश और अपीलिंग दिखे. लेकिन जब आपकी स्किन ऑयली होती है, तो आपके साथ इसका ठीक उल्टा ही होता है. जब आपकी स्किन ऑयली होती है तो वह हर कुछ देर में चिपचिपी लगने लगती है और कई बार तो चेहरे पर पिंपल्स भी निकलने लग जाते हैं. जब ऐसा होता है तो हम घबरा जाते हैं और दुकानों में मौजूद ऑयल कंट्रोल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. ये प्रोडक्ट्स थोड़ी देर के लिए तो काम कर देते हैं लेकिन इनका इस्तेमाल आपको हर कुछ देर में करते रहना पड़ता है. अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आज की यह आर्टिकल आपके काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपनी स्किन को ज्यादा देर तक ऑयल फ्री और फ्रेश बनाकर रख सकते हैं. तो चलिए इन टिप्स के बारे में जानते हैं विस्तार से.

दिन में दो बार चेहरा साफ करें

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको अपने चेहरे की सफाई दिन में कम से कम दो बार जरूर करनी चाहिए. सुबह सोकर उठने के बाद और रात को सोने से पहले एक माइल्ड फेस वॉश से अपने चेहरे की अच्छे से सफाई कर लें, ताकि एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी साफ हो जाए. आपको अपने चेहरे को बार-बार धोने से बचना चाहिए क्योंकि इसकी वजह से भी आपकी स्किन ज्यादा ऑयल प्रोड्यूस करने लग जाती है. इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने चेहरे को दो बार से ज्यादा न धोएं.

ये भी पढ़ें: काम के चक्कर में रहती हैं दिनभर घर से बाहर? ये 5 ब्यूटी हैक्स आपको रखेंगे हर समय फ्रेश और ग्लोइंग

हल्का मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं

अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें लगता है कि ऑयली स्किन वालों को मॉइस्चराइजर की जरूरत नहीं पड़ती है, तो आप पूरी तरह से ही गलत हैं. स्किन को बैलेंस्ड रखने के लिए लाइट और ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल आपको जरूर करना चाहिए. इसे आपकी स्किन हाइड्रेटेड रहती है और और एक्स्ट्रा ऑयल बनना भी बंद हो जाता है. पूरे दिन में एक या दो बार लाइट मॉइस्चराजार का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन लंबे समय तक हेल्दी बनी रहती है.

डाइट का ख्याल रखें

अगर आप अपनी स्किन को ऑयली होने से बचाना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखना चाहिए. आपको अपनी डाइट से ज्यादा फ्राइड और मसालेदार चीजों को हटा देना चाहिए. इनकी जगह पर आपको फ्रेश हरी सब्जियों और फलों को शामिल कर लेना चाहिए. इसके साथ ही आपको भरपूर मात्रा में पानी भी पीना चाहिए ताकि आपके शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाएं.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी धूप से बचने के लिए दुपट्टे से ढकती हैं चेहरा? जानिए इसके 5 साइड इफेक्ट्स

चेहरे को बार-बार छूने से बचें

जब आप अपने चेहरे को बार-बार छूते रहते हैं, तो आपके हाथों में जमी गंदगी और बैक्टीरिया सीधे आपके चेहरे तक पहुंच जाते हैं. यह सिर्फ आपकी स्किन को ऑयली नहीं बनाते, इनकी वजह से आपको पिंपल्स जैसी प्रॉब्लम्स भी होने लगती है. आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप अपनी स्किन को बार-बार न छूएं. आदत में यह छोटा सा बदलाव आपको बड़ी स्किन प्रॉब्लम्स से बचाकर रख सकता है.

फेस मास्क का इस्तेमाल करें

ऑयली स्किन वालों को हफ्ते में कम से कम एक या फिर दो बार फेस मास्क का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. आपकी स्किन के लिए यह काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. मुल्तानी मिट्टी या फिर नेचुरल क्ले वाले फेस मास्क आपकी स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल को एब्जॉर्ब कर लेते हैं और साथ ही पोर्स को भी क्लीन कर देते हैं. ऐसा होने की वजह से आपका चेहरा फ्रेश और साफ दिखाई देने लगता है. जब आप रेगुलरली फेस मास्क का इस्तेमाल करना शुरू करते हैं, तो आपकी स्किन ग्लोइंग भी बनने लगती है.

ये भी पढ़ें: नहाने का तरीका बदलें और पाएं ग्लोइंग स्किन, ये 3 आसान ब्यूटी हैक्स आपकी स्किन को बना देंगे सॉफ्ट और फ्रेश

Previous article Maruti की हिट कार अब और स्टाइलिश, फीचर्स भी होंगे अपग्रेड
Next article Giridih News :असामाजिक तत्वों ने राजादोर जंगल में लगायी आग, झुलसे पेड़-पौधे
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel