[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Beauty Tips: हर रात सोने से पहले अपनाएं ये रूटीन और पाएं 10 साल तक जवान दिखने वाली त्वचा, रिंकल्स और डार्क सर्कल्स से भी मिलेगा छुटकारा

Beauty Tips: हर रात सोने से पहले अपनाएं ये रूटीन और पाएं 10 साल तक जवान दिखने वाली त्वचा, रिंकल्स और डार्क सर्कल्स से भी मिलेगा छुटकारा

0
Beauty Tips: हर रात सोने से पहले अपनाएं ये रूटीन और पाएं 10 साल तक जवान दिखने वाली त्वचा, रिंकल्स और डार्क सर्कल्स से भी मिलेगा छुटकारा
10 साल तक जवान दिखने के लिए करें ये 5 काम AI generated image

Beauty Tips: हम सभी की यह चाहत होती है कि हमारा चेहरा हमेशा ही जवान, ग्लोइंग और हेल्दी नजर आए. लेकिन जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है स्ट्रेस, पॉल्यूशन और गलत लाइफस्टाइल की वजह से हमारी स्किन थकी हुई और बेजान नजर आने लगती है. जब ऐसा होता है तो हम मार्केट में मौजूद प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स पर निर्भर करने लग जाते हैं. इन प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से हमें फायदा तो हो सकता है लेकिन कई बार इनके इस्तेमाल से सिर्फ हमारे पैसों और समय की बर्बादी ही होती है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए है जो नैचुरली अपनी स्किन को हेल्दी और जवान बनाये रखना चाहते हैं. आज हम आपको जो तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप हर रात सोने से पहले अपनी रूटीन में शामिल कर लेते हैं तो आपका चेहरा 10 साल तक जवान लगने लगेगा. इन टिप्स को जब आप अपनाते हैं तो आपको कुछ ही समय में बदलाव खुद में महसूस होने लगते हैं. तो चलिए जानते हैं आप किस तरह से अपनी स्किन को 10 साल तक जवान बनाये रख सकते हैं वह भी सिंपल नाईट टाइम रूटीन को फॉलो करके.

दिनभर की गंदगी हटाना है सबसे जरूरी

अगर आप अपनी स्किन को हेल्दी और जवान बनाये रखना चाहते हैं तो सोने से पहले चेहरे की सफाई करना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. दिनभर के दौरान हमारे चेहरे पर धूल, मिट्टी, पसीना और मेकअप प्रोडक्ट्स जम जाते हैं जो स्किन पर मौजूद पोर्स को ढक देते हैं. जब आप चेहरे को धोये बिना सोने जाते हैं तो इसे आपको पिंपल्स, डार्क स्पॉट्स और रिंकल्स जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती है. कोशिश करें कि हर रात सोने से पहले अपने चेहरे की सफाई माइल्ड फेस वॉश या फिर कच्चे दूध से जरूर करें. यह छोटा सा उपाय आपकी स्किन को नैचुरली रिपेयर होने में मदद करती है.

यह भी पढ़ें: Dark Circles: सिर्फ नींद की कमी से नहीं, इन 5 कारणों से भी आंखों के नीचे दिखते हैं काले घेरे, जानें बचाव के आसान तरीके

चेहरे की हल्की मसाज से बढ़ेगा ग्लो

एक बार जब आप अपने चेहरे की सफाई कर लें तो उसके बाद कम से कम 2 से 3 मिनट तक मसाज जरूर करना चाहिए. मसाज करने के लिए आप कोकोनट ऑइल, आल्मंड ऑइल या फिर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसा करने से चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और साथ ही स्किन को न्यूट्रिशन भी मिलता है. रेगुलर बेसिस पर ऐसा करने से चेहरे पर मौजूद रिंकल्स कम करने और साथ ही स्किन को टाइट रखने में भी मदद मिलती है. यह छोटा सा उपाय आपकी स्किन को कई सालों तक जवान बनाये रखने में मदद करता है.

रात में मॉइस्चराइज करना जरूरी

कई लोगों का यह मानना होता है कि सिर्फ दिन के दौरान ही चेहरे पर क्रीम लगाना काफी होता है. अगर आपकी भी यही सोच है तो बता दें कोई भी क्रीम रात में असली काम करती है. रात के समय आपकी स्किन खुद को रिपेयर करने का काम करती है. स्किन को हेल्दी और जवान बनाये रखने के लिए सोने से पहले एक लाइट मॉइस्चराइजर या फिर नाईट क्रीम का इस्तेमाल जरूर करें. हर दिन ऐसा करने से आपकी स्किन में मॉइस्चर बनी रहती है और साथ ही ड्राइनेस की प्रॉब्लम नहीं होती है.

यह भी पढ़ें: Green Tea Beauty Hacks: ग्रीन टी से पाएं ग्लोइंग स्किन, शाइनी बाल और फ्रेश आंखें! नेचुरल ब्यूटी सीक्रेट जिसे कोई नहीं जानता

आंखों के नीचे की स्किन का रखें ख्याल

आपके आंखों के नीचे की जो स्किन होती है वह काफी ज्यादा नाजुक होती है. बढ़ती उम्र के लक्षण आपको इसी जगह पर सबसे पहले दिखने शुरू होते हैं. हर रात सोने से पहले आंखों के नीचे थोड़ा सा आल्मंड ऑइल लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और थपथपाएं। हर दिन ऐसा करने से डार्क सर्कल्स और फाइन लाइन की प्रॉब्लम कम होती है और साथ ही आपकी आंखें फ्रेश और ग्लोइंग लगने लगती है.

सोने से पहले पानी पीना भी है जरूरी

अगर आप अपनी स्किन को जवान बनाये रखना चाहते हैं तो सोने से करीबन 30 मिनट पहले एक ग्लास पानी जरूर पीएं. ऐसा करना काफी ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि इससे आपकी स्किन को हाइड्रेशन मिलती है. इसके अलावा सोने से पहले पानी पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं और आपका चेहरा साफ और ग्लोइंग दिखाई देने लगता है.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: दादी-नानी के ये नुस्खे आज भी महंगे सीरम्स को दे रहे हैं टक्कर, हर उम्र की महिलाओं के लिए खास स्किन केयर टिप्स

Previous article U19 World Cup: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ थॉमस रेव की संचुरी, इंग्लैंड ने बनाए 277 रन
Next article PM Kisan Samman Nidhi : किसानों के लिए खुशखबरी! साल 2026-27 में 9.5 करोड़ खातों में बरसेगा पैसा
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel