[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Beauty Tips: अपने चेहरे पर कभी इन चीजों का न करें इस्तेमाल, हो सकता है नुकसान

Beauty Tips: अपने चेहरे पर कभी इन चीजों का न करें इस्तेमाल, हो सकता है नुकसान

0
Beauty Tips: अपने चेहरे पर कभी इन चीजों का न करें इस्तेमाल, हो सकता है नुकसान

Beauty Tips: आप जैसे ही इंटरनेट ओपन करते हैं आपको स्किन केयर से जुड़े कई तरह के हैक्स दिखाई देने लगते हैं. इन हैक्स में आप लोगों को उनके चेहरे पर कई तरह की चीजों को लगाया हुआ देख सकते हैं. इन हैक्स में जो लोग दिखाई देते हैं उनक कहना होता है कि अगर आप इन चीजों को अपने चेहरे पर लगाते हैं इससे स्किन प्रोब्लम्स तो ठीक होती ही है बल्कि इसके साथ ही आपकी स्किन ग्लोइंग भी हो जाती है. अगर आप भी इस तरह के हैक्स में भरोसा करते हैं तो यह स्टोरी आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आपको अपने चेहरे पर भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए. तो चलिए इन चीजों के बारे में जानते हैं.

लेमन जूस

आपको लगभग सभी हैक्स में चेहरे पर लेमन या फिर नींबू का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया होगा. कहा जाता है कि नींबू आपकी स्किन को नेचुरल तरीके से ब्राइट बना सकता है लेकिन, आपको यह बात मालूम होनी चाहिए कि यह आपके स्किन के पीएच लेवल को बिगाड़ भी सकती है. ऐसा होने की वजह से चेहरा चिड़चिड़ाया हुआ, लाल और केमिकल बर्न का शिकार हो सकता है. खास कर के तब जब वह सूर्य की रोशनी में आये.

Also Read: Beauty Tips: हर उम्र में स्किन रहेगी ग्लोइंग, जानें सबसे आसान तरीका

Also Read: Beauty Tips: फोड़े-फुंसी से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे: प्राकृतिक उपचार और सावधानियाँ

Also Read: Skin Care Tips: कड़ी धूप में घर से जा रहे हैं बाहर? स्किन केयर रूटीन में शामिल करें ये आदतें

बॉडी लोशन

जब आपके पास मॉइस्चराइजर खत्म हो जाए तो ऐसे में आपको सबसे पहले चेहरे पर लगाने के लिए बॉडी लोशन का ख्याल आता होगा. अगर आपके दिमाग में भी ऐसा ख्याल आता है तो आपको इसे अपने दिमाग से निकाल देना चाहिए. बॉडी लोशन को मोटी त्वचा के लिए बनाया गया है. इनमें इस्तेमाल किये गए इंग्रीडिएंट्स आपके चहेरे के लिए काफी हार्श हो सकते हैं.

पेट्रोलियम जेली

पेट्रोलिम जेली कई तरह के स्किन प्रोब्लम्स को ठीक करने में मदद कर सकता है. यह आपके रूखे और क्रैक्ड एड़ियों को भी ठीक करने में मदद कर सकता है. लेकिन बता दें आपको भूलकर भी इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर नहीं करना चाहिए. यह आपके चेहरे के छिद्रों को बंद कर सकता है.

Also Read: Skin Darkness: इस तरह करें स्किन का कालापन दूर

गर्म पानी

भले ही चेहरे पर गर्म पानी का इस्तेमाल कितना ही आरामदायक लगे लेकिन आपकी त्वचा से नेचुरल ऑइल्स को निकाल सकता है और उसे रूखा भी बना देता है. आप अपने चेहरे पर चाहे तो हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद छिद्रों को बंद करने के लिए आपको ठंडे पानी का इस्तेमाल करना चाहिए.

Previous article एडिशनल डायरेक्टर जेनरल मेजर ने एनसीसी का किया निरीक्षण
Next article आदिवासी युवाओं में रक्तदान के प्रति बढ़ती जागरूकता एक सकारात्मक और प्रेरणादायक बदलाव
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel