[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style बार-बार फैलते काजल से बिगड़ जाता है लुक? जानें इसे लंबे समय तक टिकाने की सीक्रेट ट्रिक्स

बार-बार फैलते काजल से बिगड़ जाता है लुक? जानें इसे लंबे समय तक टिकाने की सीक्रेट ट्रिक्स

0
बार-बार फैलते काजल से बिगड़ जाता है लुक? जानें इसे लंबे समय तक टिकाने की सीक्रेट ट्रिक्स
काजल को लंबे समय तक कैसे फ्रेश बनाकर रखें Ai image

Beauty Tips: गर्मियों के इन दिनों में मेकअप को लंबे समय तक सेट और फ्रेश बनाकर रखना बिलकुल भी आसान काम नहीं होता है. खासकर जब बात आती है आंखों पर लगे काजल की, तो यह काफी जल्दी और आसानी से फैल जाती है. जब आंखों पर लगा काजल फैल जाता है तो चेहरे का पूरा लुक खराब हो जाता है. गर्मियों के दिनों में पसीना काफी ज्यादा आता है और स्किन भी ऑयली हो जाती है जिस वजह से आपकी आंखो का काजल फैल जाता है. जब ऐसा होता है तो आपको लगता है कि शायद एक ब्रांडेड काजल का इस्तेमाल करने से ऐसा न हो, लेकिन कई बार इस तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बाद भी कोई फायदा नहीं होता है. आज की यह आर्टिकल उन सभी लड़कियों के लिए है जो आये दिन इस प्रॉब्लम से जूझती रहती हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान और सीक्रेट ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप काजल को पूरे दिन ही परफेक्ट बनाकर रख सकती हैं. चलिए जानते हैं इनके बार में डीटेल से.

आंखों के आसपास की स्किन को साफ करें

काजल लगाने से पहले अपनी आंखों के आसपास की स्किन को आपको बहुत ही अच्छे से साफ कर लेना चाहिए. अगर इस जगह पर तेल, पसीना या फिर गंदगी होगी, तो काजल आसानी से फैल जाएगा. अपनी आंखों और आसपास की जगह को साफ करने के लिए फेस वॉश या फिर एक गीले कॉटन से अच्छी तरह से साफ कर लें. जब आप ऐसा करेंगे तो काजल लगाने के लुए एक क्लीन बेस तैयार हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: काम के चक्कर में रहती हैं दिनभर घर से बाहर? ये 5 ब्यूटी हैक्स आपको रखेंगे हर समय फ्रेश और ग्लोइंग

प्राइमर या कॉम्पैक्ट का करें इस्तेमाल

अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो काजल लगाने से पहले अपनी आंखों के नीचे एकदम थोड़ा सा प्राइमर जरूर लगाएं. जब आप ऐसा करते हैं तो स्किन का ऑयल कंट्रोल में रहता है और काजल भी लंबे समय तक टिका हुआ रहता है. अगर आपके पास प्राइमर मौजूद नहीं है तो आप काफी आसानी से कॉम्पैक्ट पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. गर्मियों के इन दिनों में यह तरीका आपके काफी काम आ सकता है.

वॉटरप्रूफ काजल है सबसे बेस्ट

गर्मियों के इन दिनों में आपको हमेशा एक वॉटरप्रूफ और स्मज-प्रूफ काजल का ही इस्तेमाल करना चाहिए. जो नॉर्मल काजल होते हैं वे काफी आसानी से पसीने और मॉइस्चर की वजह से फैल जाते हैं. वहीं, ये वॉटरप्रूफ काजल काफी आसानी से घंटों तक फ्रेश बने रहते हैं. जब आप अपने लिए एक काजल खरीदने जाएं तो पैकेट पर देखें कि उसमें स्मज-फ्री लिखा हुआ है या नहीं.

ये भी पढ़ें: नहाने का तरीका बदलें और पाएं ग्लोइंग स्किन, ये 3 आसान ब्यूटी हैक्स आपकी स्किन को बना देंगे सॉफ्ट और फ्रेश

एक बार में ही ज्यादा काजल न लगाएं

कुछ लड़कियों की यह आदत होती है कि वे गहरा लुक पाने के लिए एक बार में ही काफी ज्यादा काजल लगा लेती है. अगर आप भी ऐसा करेंगी तो काजल काफी जल्दी फैलने लग जाएगा. आपके लिए बेहतर होगा कि आप पहले एक हल्की लाइन लगाएं और अगर जरूरत पड़े तो ही दूसरी लेयर लगाएं. जब आप ऐसा करेंगे तो काजल लंबे समय तक सेट रहने लग जाएगा.

काजल लगाने के बाद पाउडर से करें सेट

जब आप काजल लगा लें तो इसके बाद अपनी आंखों के नीचे एकदम हल्का सा ट्रांसलूसेंट पाउडर या कॉम्पैक्ट जरूरी लगाएं. यह एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करने में मदद करता है और साथ ही काजल को उसकी जगह पर बने रहने में भी मदद करता है. इस ट्रिक को प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट भी अपनाते हैं.

ये भी पढ़ें: मेकअप रिमूवर खत्म हो गया? टेंशन लेने की जरूरत नहीं, किचन की इन चीजों से चुटकियों में साफ होगा चेहरा

Previous article कटवा में ‘लाल गढ़’ पर दीदी का कब्जा, क्या युवा और किसान बिगाड़ेंगे खेल? जानें अजय-हुगली के संगम का सियासी मिजाज
Next article जापान में भी बजेगा ‘धुरंधर’ का डंका, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel