[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट किस तरह आपकी स्किन को कर रही है डैमेज? सच्चाई जानकर घूम जाएगा दिमाग

स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट किस तरह आपकी स्किन को कर रही है डैमेज? सच्चाई जानकर घूम जाएगा दिमाग

0
स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट किस तरह आपकी स्किन को कर रही है डैमेज? सच्चाई जानकर घूम जाएगा दिमाग
ब्लू लाइट किस तरह से स्किन को डैमेज करती है AI image

Beauty Tips: आज के समय स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक काफी बड़ा हिस्सा बन गया है. सोकर उठते ही हमारा हाथ अगर किसी चीज पर जाता है तो वह हमारा स्मार्टफोन ही है. यह किसी एक की भीं बल्कि लगभग सभी की आदत बन गयी है. अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर किस तरह स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट देखते ही देखते आपकी स्किन को डैनेज कर रही है. भले ही ये नुकसान आपको तुरंत देखने को न मिले लेकिन, एक समय के बाद ये आपके चेहरे पर साफ दिखना शुरू हो जाते हैं. तो चलिए जानते हैं आखिर कहां-कहां से ब्लू लाइट आ सकती है और यह किस तरह से आपके चेहरे और स्किन के डैमेज होने के पीछे एक अहम कारण बनती है.

क्या है ब्लू लाइट और कहां से आती है यह?

अगर आप ब्लू लाइट के बारे में नहीं जानते हैं तो बता दें यह एक तरह की तेज रोशनी होती है जो स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी या फिर टैबलेट की स्क्रीन से हर समय निकलती रहती है. इसके अलावा यह सूरज की रोशनी में भी मौजूद होती है, लेकिन जो ब्लू लाइट स्क्रीन से निकलती है वह आंखों और स्किन के सबसे करीब होती है. यह एक मुख्य कारण है कि इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिलता है जब आप घंटों तक स्क्रीन के सामने बैठे हुए रहते हैं.

यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही आईने में दिखता है सूजा हुआ चेहरा? रात की ये 5 गलतियां बनती हैं सबसे बड़ी वजह

स्किन की नैचुरल प्रोटेक्शन होती है कमजोर

हमारी स्किन के पास खुद को डैमेज से बचाये रखने की ताकत होती है. लेकिन, जब आप स्क्रीन के सामने घंटों तक बैठे रहते हैं तो इससे निकलने वाली ब्लू लाइट इस प्रोटेक्शन को धीरे-धीरे कमजोर कर देती है. जब आप घंटों स्क्रीन के सामने बैठे रहते हैं तो आपकी स्किन अपना मॉइस्चर खो देती है जिस वजह से यह ड्राई और बेजान भी लगने लगती है. जब आप लगातार स्क्रीन की तरफ देखते रहते हैं तो आपकी स्कीन थकी हुई भी दिखने लगती है.

झुर्रियां और उम्र से पहले बुढ़ापा

आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन स्मार्टफोन से निकलने वाली ब्लू लाइट स्किन में मौजूद कोलेजन को काफी बुरी तरीके से नुकसान पहुंचाती है. कोलेजन आपकी स्किन को सिर्फ टाइट नहीं बल्कि उसे जवान बनाये रखने में भी काफी मदद करता है. जब आपकी स्किन में कोलेजन कम होने लगता है तो चेहरे पर फाइन लाइन्स और झुर्रियां समय से पहले दिखने लगती है. अगर आप हद से ज्यादा स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी स्किन समय से पहले बूढ़ी लगने लगती है.

यह भी पढ़ें: 30 की उम्र के बाद क्यों तेजी से ढीली पड़ने लगती है आपकी स्किन? उम्र नहीं, ये गलतियां हैं जिम्मेदार

पिग्मेंटेशन और चेहरे का रंग बिगड़ना

अगर आप लंबे समय तक सम्राटफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपके चेहरे पर पिग्मेंटेशन की प्रॉब्लम भी बढ़ सकती है. खासकर आंखों के सामने, गालों पर और माथे के आसपास की स्किन का रंग ज्यादा गहरा दिखने लग जाता है. कई बार तो ऐसा भी होता है कि आपकी स्किन टैन और अनइवेन दिखने लगती है. अक्सर लोग समझते हैं कि यह धूप का असर है, जबकि असली कारण स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट भी हो सकती है.

आंखों के आसपास स्किन पर ज्यादा असर

जब हम स्मार्टफोन की स्क्रीन पर आंखें टिकाकर रखते हैं तो हमें डार्क सर्कल्स, फाइन लाइन्स और सूजन जैसी प्रॉब्लम्स से भी जूझना पड़ जाता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आंखों के पास वाली स्किन काफी ज्यादा नाजुक होती है.

यह भी पढ़ें: बाहर का खाना किस तरह से आपकी स्किन को अंदर से कर रहा डैमेज? चहेरा बर्बाद होने से पहले हो जाएं सावधान

Previous article दो पियक्कड़ गिरफ्तार
Next article छह से 14 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन का लगाया गया टीका
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel