[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Beauty Tips: इंस्टेंट निखार के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, चुटकियों में दूर होगी चेहरे की थकान

Beauty Tips: इंस्टेंट निखार के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, चुटकियों में दूर होगी चेहरे की थकान

0
Beauty Tips: इंस्टेंट निखार के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, चुटकियों में दूर होगी चेहरे की थकान
चेहरे पर निखार के लिए घरेलू नुस्खे (Image-iStock)

Beauty Tips: बहुत बार ऐसा होता है जब हमारी थकान चेहरे पर झलकने लगती है. चेहरे की थकान को छुपाने के लिए हर दिन पार्लर जाना भी संभव नहीं है या फिर यह भी कह सकते हैं कि रोजाना पार्लर जाना महंगा पड़ सकता है. अगर हम महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बात करें तो यह भी लंबे समय तक थकान छुपाने में कारगर नहीं होता. ऐसे में दादी नानी के नुस्खे चेहरे में तुरंत निखार लाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है. इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है और खर्च भी बहुत कम लगता है. चलिए इस आर्टिकल में हम आपको इंस्टेंट ब्यूटी टिप्स बताते हैं, ताकि आपका चेहरा हमेशा दमकता हुआ दिखे.

इंस्टेंट ब्यूटी टिप्स –

कॉफी और शहद

चेहरे पर तुरंत रौनक लाना है तो आप कॉफी और शहद का फेस पैक लगा सकते हैं. इसके लिए आपको शहद में कॉफी मिलाकर पांच मिनट मसाज करना होगा. इसके बाद फेस वॉश कर लें. इस मसाज से त्वचा हाइड्रेट होगा.

खीरा मसाज

खीरा भी हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इसके लिए आप खीरे की स्लाइस लेकर दो मिनट चेहरे पर मसाज करें. ऐसा करने से चेहरे की डलनेस खत्म होगा इसमें निखार आ जाएगा.  

गुलाब जल

गुलाब जल इंस्टेंट ग्लो देने के लिए बेस्ट विकल्प है. इसके लिए चेहरे पर कुछ बूंद स्प्रे करें.  इससे चेहरा तुरंत फ्रेश देखने लगता है. हर दिन दो बार चेहरे पर गुलाब जल लगाएं.

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips In Hindi: मसूर दाल से दमक उठेगा चेहरा, बस जान लें लगाने का सही तरीका

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल स्किन को आराम और चमक देने का बढ़िया ऑप्शन है. आप चेहरे पर एलोवेरा जेल को कुछ मिनटों के लिए लगाकर फिर धो लें. इससे चेहरे तुरंत हाइड्रेट हो जाएगी.  

कोल्ड स्पून थेरेपी

अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती है तो आंखों के नीचे सूजन नजर आती है. कोल्ड स्पून थेरेपी से आंखों की थकान दूर करने में मदद मिलती है. इसके लिए आप चम्मच को मात्र एक मिनट के लिए फ्रीजर में रखें. फिर इसे निकालकर आंखों पर रखें. इससे डार्क सर्कल से तुरंत राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: दूध से चेहरे पर आएगा गजब का निखार, जान लें लगाने का सही तरीका

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: चेहरे पर इस तरह लगाएं बेसन और नींबू का रस, दूर होंगी ये समस्याएं

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel