[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style ये 3 आदतें आपकी स्किन को कर रही हैं खराब, आज ही छोड़ें और खुद देखें फर्क

ये 3 आदतें आपकी स्किन को कर रही हैं खराब, आज ही छोड़ें और खुद देखें फर्क

0
ये 3 आदतें आपकी स्किन को कर रही हैं खराब, आज ही छोड़ें और खुद देखें फर्क
स्किन को बर्बाद करने वाली आदतें AI image

Beauty Tips: अगर आप एक अच्छी, खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन की चाहत रखते हैं, तो आपके लिए सिर्फ महंगे क्रीम या फिर फेसवॉश का इस्तेमाल करना काफी नहीं होता है. इसके लिए आपको अपनी आदतों में भी बदलाव करना पड़ता है. ये आदतें ही अंत में यह तय करती हैं कि हमारी स्किन क्वालिटी आखिर होगी कैसी. अगर आप लंबे समय में डल और ड्राई स्किन या फिर पिंपल्स की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है. आज हम आपको कुछ ऐसी गलत आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें छोड़ने के कुछ ही दिनों के अंदर आपको अपनी स्किन क्वालिटी में फर्क साफ दिखने लगता है.

ज्यादा जंक फूड खाना

आज के समय में जंक फूड्स खाना हमारी डेली रूटीन का हिस्सा बन चुका है. पिज्जा, बर्गर, चिप्स और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजें सिर्फ हमारी सेहत पर नहीं बल्कि हमारी स्किन को भी डैमेज करने का काम करती है. इन चीजों में काफी ज्यादा ऑयल, शुगर और प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो शरीर के अंदर जाकर टॉक्सिन्स को बढ़ाने का काम करते हैं. ये टॉक्सिन्स ही हमारे चेहरे पर पिंपल्स, एक्ने और स्किन इरिटेशन जैसी प्रॉब्लम्स को बढ़ाते हैं. जब आप जंक फूड्स खाना छोड़ देंगे और उसकी जगह पर घर पर बनी फ्रेश चीजें खाने लगेंगे, तो कुछ ही दिनों में आपकी स्किन साफ और ज्यादा हेल्दी दिखने लग जाएगी.

यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो किचन में मौजूद इन चीजों का इस्तेमाल चेहरे पर नहीं कर रहे हैं? फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

देर रात तक जागने की आदत

जब आपकी नींद पूरी नहीं होती है, तो इसका सीधा असर आपकी स्किन पर देखने को मिलता है. जब आप देर रात तक जागते हैं या फिर अपनी नींद को पूरा होने का मौका नहीं देते हैं, तो आपकी स्किन खुद को रिपेयर नहीं कर पाती है. इसका नतीजा यह होता है कि आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होने लगते हैं और स्किन डल भी हो जाती है. इसके आलावा कई बार इसकी वजह से ही आपके चेहरे पर रिंकल्स भी बढ़ जाते हैं. आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप हर रात कम से कम 7 से 8 घंटों की नींद जरूर लें, ताकि आपकी स्किन खुद को नेचुरल तरीके से रिपेयर कर पाए.

चेहरे को बार-बार छूने की आदत

कई लोगों में यह आदत देखने को मिलती है कि, वे बिना किसी वजह भी अपने चेहरे को बार-बार हाथ लगाते रहते हैं. जब आप अपने चेहरे पर हाथ लगाते हैं तो उसमें मौजूद बैक्टीरिया और गंदगी सीधे आपके चेहरे तक पहुंच जाती है. यह भी एक बड़ी वजह है कि आपको बार-बार पिंपल्स और स्किन इन्फेक्शन जैसी प्रॉबलम होती रहती है. आपको जितनी जल्दी हो सके इस आदत को छोड़ देना चाहिए और साथ ही हर दिन कम से कम 2 बार माइल्ड फेस वॉश से जरूर धोएं.

यह भी पढ़ें: धूप में बिताते हैं पूरा दिन? ये आसान रुटीन आपके चेहरे को रखेगा फ्रेश और हाइड्रेटेड

Previous article TSPC उग्रवादी को तगड़ा झटका: चतरा-केरेडारी बॉर्डर पर सुरक्षा बलों की सर्जिकल स्ट्राइक, 4 ढेर
Next article Yamaha XSR 155: रेट्रो स्टाइल और मॉडर्न परफॉर्मेंस बाइक, देखें खासियतें
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel