[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style तनाव से टूट रहे हैं आप? भालू की ये दिनचर्या सिखाएगी स्ट्रेस मैनेजमेंट का आसान तरीका

तनाव से टूट रहे हैं आप? भालू की ये दिनचर्या सिखाएगी स्ट्रेस मैनेजमेंट का आसान तरीका

0
तनाव से टूट रहे हैं आप? भालू की ये दिनचर्या सिखाएगी स्ट्रेस मैनेजमेंट का आसान तरीका
जंगल में आराम करता भालू, Pic Credit- Chatgpt

Bear Lifestyle: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव (Stress) हर किसी की समस्या बन चुका है. काम का दबाव, आर्थिक चिंता और भविष्य की अनिश्चितता इंसान को मानसिक रूप से थका देती है. ऐसे में हमें जंगल में रहने वाले कुछ ऐसे जानवर से स्ट्रैस मैनेज करने का तरीका जरूर सीखना चाहिए, इनमें से सबसे प्रमुख नाम है भालू. उनकी दिनचार्या को हम नोटिस करें हम उससे तनाव से निपटने का आसान तरीका सीख सकते हैं. क्योंकि उनकी कुछ आदतें और जीवनशैली से हमें स्ट्रेस मैनेजमेंट का बेहतरीन पाठ पढ़ाती है. आइये जानते हैं वह कौन कौन सी चीज है.

आराम और मेहनत का बेहतरीन संतुलन बनाता है भालू

भालू की सबसे बड़ी खासियत ये है कि वह आराम और मेहनत के बीच संतुलन बनाता है. जब भोजन की जरूरत होती है, तो वह पूरी मेहनत करता है. लेकिन जरूरत पूरी होते ही वह बिना किसी सोचे आराम करता है. विशेषज्ञों के मुताबिक, इंसान अक्सर जरूरत से ज्यादा काम करता है तो आराम को अपनी बर्बादी मानता है. लेकिन पर्याप्त आराम न लेना तनाव की बड़ी वजह बनती है.

भालू की नींद से क्या सीख सकते हैं

भालू लंबी और गहरी नींद लेने के लिए जाना जाता है. खासकर सर्दियों में हाइबरनेशन के दौरान वह शरीर और दिमाग दोनों को पूरा आराम देता है. डॉक्टर्स की मानें तो अच्छी नींद न लेने से तनाव, चिड़चिड़ापन और डिप्रेशन बढ़ता है. ऐसे में भालू की तरह नींद को प्राथमिकता देना तनाव कम करने में मददगार हो सकता है.

Also Read: New Year Trip 2026: झरने, पहाड़ और बादलों की सैर कराएंगे छत्तीसगढ़ की ये जगहें, न्यू ईयर पर करें ट्रिप प्लान

भोजन को लेकर तनाव नहीं

भालू भोजन को लेकर घबराहट या जल्दबाजी नहीं करता है. वह मौसम और उपलब्धता के अनुसार खाता है और शरीर में ऊर्जा का भंडारण कर लेता है. इसके उलट इंसान अक्सर अनियमित खानपान और जंक फूड के कारण मानसिक और शारीरिक तनाव में रहता है. संतुलित और समय पर भोजन, भालू की दिनचर्या से जरूर सीखना चाहिए.

अकेले रहना भी जरूरी

भालू ज्यादातर समय अकेले रहना पसंद करता है. वह बेवजह भीड़ या शोर से दूर रहता है. साइकलॉजी के अनुसार, इंसान के लिए भी कुछ समय खुद के साथ बिताना जरूरी है. यह आत्मचिंतन और मानसिक शांति का बेहतर जरिया बन सकता है.

भालू के जैसा प्रकृति से जुड़ाव जरूरी

भालू का पूरा जीवन प्रकृति के साथ तालमेल पर टिका है. यही कारण है कि वह बदलते मौसम और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेता है. इंसान को उससे प्रकृति के करीब रहने, हरियाली और खुले वातावरण में समय बीताना सीखना चाहिए, क्योंकि यह तनाव को काफी हद तक कम कर सकता है.

Also Read: New Year Trip 2026: नए साल की धमाकेदार शुरुआत के लिए घूम आएं भारत की ये बेहतरीन जगहें

Previous article 24 घंटे में 14 अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गये जेल
Next article आंगनबाड़ी केंद्र महुअरी में पंचायत स्तरीय कमेटी का गठन
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel