[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Bathroom Tips: बाथरूम में बार-बार दिखाई दे रहा कनखजूरा? घबराइए नहीं, ऐसे पाएं छुटकारा

Bathroom Tips: बाथरूम में बार-बार दिखाई दे रहा कनखजूरा? घबराइए नहीं, ऐसे पाएं छुटकारा

0
Bathroom Tips: बाथरूम में बार-बार दिखाई दे रहा कनखजूरा? घबराइए नहीं, ऐसे पाएं छुटकारा

How to get rid of Centipede: बारिश के इन दिनों में अगर आपके घर और बाथरूम में भी कीड़े-मकौड़े दिखाई दे रहे हैं तो आपको घबराने की जरुरत नहीं है. इन कीड़े मकौड़ों में अगर देखा जाए तो सबसे ज्यादा परेशानी कनखजूरे को वजह से होती है. यह अक्सर आपके बाथरूम या फिर सिंक से बाहर निकलते हुए दिखाई दे सकते हैं. जब हम इन्हें देखते हैं तो कई बार हमारे अंदर इनके लेकर एक डर सा बैठ जाता है क्योंकि हैं तो यह आखिर कीड़े-मकौड़े ही. बाथरूम से निकलकर यह आपके घर के किसी भी कमरे में काफी आसानी से जा सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप काफी आसानी से कनखजूरों से छुटकारा पा सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे.

कनखजूरे से छुटकारा पाने के लिए करें ये काम

अगर आपके घर पर कनखजूरे दिखाई दे रहे हैं तो अक्सर यह आपके बाथरूम के तरफ से ही आते हैं. बता दें इस तरह के जो भी कीड़े होते हैं वह बाथरूम गंदा होने की वजह से आपके घरों पर ज्यादा आते हैं. अगर आप इन कनखजूरों से छुटकारा पाना चाहते है तो ऐसे में आपको बाथरूम का इस्तेमाल करने के बाद उसे अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए. केवल यहीं नहीं, बाथरूम को वैक्यूम की मदद से भी आपको साफ कर लेना चाहिए. आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि आप अपने बाथरूम को हमेशा सूखा हुआ रखें.

Also Read: LifeStyle Tips: क्या ठंडे पानी से नहाने से आपकी इम्यून सिस्टम को होता है फायदा? जानें

Also Read: Health tips: अखरोट का सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए?

घर से कनखजूरों को कैसे भगाएं

  • कनखजूरों को घर से दूर रखने का सबसे आसान तरीका होता है बाथरूम की नालियों में आपको एक जाली फिट कर देना चाहिए. इसके बाद आपको यहां कीड़े भगाने वाले स्प्रे का छिड़काव कर देना चाहिए.
  • अगर आप कनखजूरों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में आप नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. सबसे पहले नींबू में पानी मिलकर एक मोटा और गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को आपको उस जगह पर लगा देना है जहां पर से आपको कनखजूरा निकल रहा है.
  • अगर आपके घर या फिर बाथरूम में काफी मात्रा में कनखजूरे दिखाई दे रहे हैं तो ऐसे में आपको अपने बाथरूम में विनेगर और डेटोल मिलकर छिड़क दें.

Also Read: Health tips: कोलेजन कैसे है आपकी त्वचा और सेहत का राज़

Previous article Upcoming OTT Releases: इस हफ्ते ओटीटी पर आ रही इन वेब सीरीज को देख, भूल जाएंगे ‘कल्कि 2898 एडी’ और ‘मुंज्या’
Next article Janmashtami 2024 Bhog Recipe: कृष्ण के जन्मदिन पर भोग लगाएं घर का बना मक्खन, यहां है आसान विधि
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel