[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Bathroom Cleaning Tips For Diwali: बाथरूम को बनाएं साफ-सुथरा, दिवाली सफाई के लिए अपनाएं ये आसान क्लीनिंग टिप्स

Bathroom Cleaning Tips For Diwali: बाथरूम को बनाएं साफ-सुथरा, दिवाली सफाई के लिए अपनाएं ये आसान क्लीनिंग टिप्स

0
Bathroom Cleaning Tips For Diwali: बाथरूम को बनाएं साफ-सुथरा, दिवाली सफाई के लिए अपनाएं ये आसान क्लीनिंग टिप्स
bathroom cleaning tips ( AI Tips)

Bathroom Cleaning Tips For Diwali: दिवाली की सफाई को लोग एक हफ्ते पहले ही शुरू कर देते हैं. दिवाली की तैयारी में घर के हर एक कोने को अच्छे से साफ किया जाता है. जब बात सफाई की आती है तो बाथरूम को आप इग्नोर नहीं कर सकते हैं. घर का अहम हिस्सा बाथरूम है जहां की साफ-सफाई बेहद जरूरी है. अक्सर लोग मार्केट में मिलने वाले क्लीनर से टॉयलेट सीट की सफाई कर लेते हैं पर बाथरूम में और जगहों पर ध्यान नहीं देते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से बाथरूम को दिवाली के लिए कैसे साफ कर सकते हैं. 

कैसे कर सकते हैं शुरुआत?

बाथरूम की सफाई करने के लिए सबसे पहले आप कोने या खिड़की पर जमी धूल और जालों को हटा दें. कई बार लोग शैंपू या साबुन को इस्तेमाल करने के बाद डिब्बे बाथरूम में ही भूल जाते हैं. बाथरूम में अगर कोई ऐसा सामान है जिसकी आपको जरूरत नहीं है तो उसे बाहर कर दें.

नल और शॉवर की सफाई कैसे करें?

बाथरूम में अधिकतर स्टील के नल और शॉवर का इस्तेमाल होता है. यूज होते हुए इन पर जिद्दी दाग लग जाते हैं और इनकी चमक कम पड़ जाती है. आप डिटर्जेंट और पानी से एक गोल को तैयार कर लें. इसे आप नल पर लगाएं. कुछ देर के लिए से छोड़ कर रखें और फिर कपड़े की मदद से जमी गंदगी को हटाएं. इसके बाद पानी से धो लें.

टाइल्स की सफाई कैसे करें?

बाथरूम में गंदे टाइल्स आपका इंप्रेशन खराब कर सकते हैं. अक्सर लोग बाथरूम के फ्लोर में लगे टाइल्स को साफ कर लेते हैं मगर दीवार के साइड लगी टाइल्स के किनारे पर जमे जिद्दी दाग को आसानी से नहीं निकल पाते हैं. इसके लिए नींबू के रस को दाग लगी जगह पर डालें और कुछ देर रहने दें. इसके बाद आप ब्रश या स्पॉन्ज की मदद से इसे रगड़ कर साफ करें.

चीजों को करें ऑर्गेनाइज कैसे करें?

बाथरूम में चीजों को ऑर्गेनाइज रखें. आप शेल्फ या हैंगिंग रैक्स को लगाएं. इसमें आप अपने जरूरत की चीजें जैसे टूथब्रश होल्डर, शैंपू, साबुन को रखें. ये बाथरूम को अच्छा लुक देगा.

बाथरूम के दरवाजे और विंडो की सफाई कैसे करें?

अक्सर लोग पूरे बाथरूम को साफ कर लेते हैं पर दरवाजे को साफ करना भूल जाते हैं. आप डिटर्जेंट और पानी के घोल में कपड़े को डालकर एक्स्ट्रा पानी को निचोड़ लें. इसके बाद इससे दरवाजे और खिड़की को साफ करें. 

बाथरूम की सफाई कितनी बार करनी चाहिए?

आप सप्ताह में कम से कम एक बार डीप क्लीनिंग करें. डेली आप हल्की सफाई जैसे फर्श पोछना, सिंक को साफ करें. 

बाथरूम में बदबू आने पर क्या करें?

बदबू को हटाने के लिए आप फ्रेशनर को छिड़क सकते हैं. बदबू को दूर भगाने के लिए आप कपूर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Furniture Cleaning Tips: लकड़ी के फर्नीचर को बनाए रखें हमेशा नया और चमकदार, इन क्लीनिंग टिप्स का करें इस्तेमाल

यह भी पढ़ें- White Socks Cleaning Tips: अब व्हाइट सॉक्स रहेंगे क्लीन और फ्रेश, आजमाएं ये आसान क्लीनिंग टिप्स

यह भी पढ़ें- How To Clean Plastic Chair: प्लास्टिक चेयर पर जमे दाग को हटाएं, अपनाएं ये आसान क्लीनिंग टिप्स

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article Amitabh Bachchan : अमिताभ बच्चन हमेशा यह क्यों कहते हैं- मन का हो तो अच्छा और मन का ना हो तो और भी अच्छा?
Next article Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection: हिट या फेल? वरुण धवन की फिल्म के 10वें दिन के आंकड़े हैरान कर देंगे
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel