[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Basant Panchami Special Boondi Recipe: बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर घर पर बनाएं स्वादिष्ट पीली बूंदी प्रसाद, मां सरस्वती होंगी प्रसन्न

Basant Panchami Special Boondi Recipe: बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर घर पर बनाएं स्वादिष्ट पीली बूंदी प्रसाद, मां सरस्वती होंगी प्रसन्न

0
Basant Panchami Special Boondi Recipe: बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर घर पर बनाएं स्वादिष्ट पीली बूंदी प्रसाद, मां सरस्वती होंगी प्रसन्न
बसंत पंचमी स्पेशल पीली बूंदी (AI IMAGE)

Basant Panchami Special Boondi Recipe: बसंत पंचमी का त्योहार मां सरस्वती को समर्पित होता है. इस दिन पीले रंग की चीजें बहुत शुभ मानी जाती हैं. इस दिन मां सरस्वती को पीली बूंदी का प्रसाद चढ़ाने की परंपरा है. ऐसे में अगर आप भी मां सरस्वती को प्रसाद चढ़ाने के लिए घर पर कुछ बनाने का सोच रहे हैं तो ये पीली बूंदी आपके लिए सही रहेंगी. इसे आप बहुत आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से बसंत पंचमी स्पेशल पीली बूंदी बनाने की विधि. 

बसंत पंचमी स्पेशल पीली बूंदी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

बूंदी के लिए

  • बेसन – 1 कप
  • पानी  आवश्यकतानुसार
  • खाने का पीला रंग – 1-3 बूंद 
  • घी – तलने के लिए

चाशनी के लिए

  • चीनी – 1 कप
  • पानी – जरूरत अनुसार 
  • इलायची पाउडर – आधी चम्मच
  • केसर –  8–10 धागे 

बसंत पंचमी स्पेशल पीली बूंदी बनाने की विधि क्या है?

बूंदी बनाने के लिए

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 1 कप बेसन लें. अब उसमें थोड़ा-थोड़ा करके जरूरत अनुसार पानी डालते हुए पतला और चिकना घोल तैयार करें. इसके बाद इसमें 1-3 बूंद खाने का पीला रंग मिलाकर अच्छे से फेंट लें. 
  • अब कड़ाही में तेल डालकर धीमी आंच पर गर्म करें. घी गर्म हो जाने पर छलनी के ऊपर बूंदी का घोल डालें और हल्का टेप करें, जिससे छोटी-छोटी बूंदें घी में गिरे. 
  • बूंदी को हल्का कुरकुरा होने तक तलें और निकालकर अलग रख दें. 

चाशनी बनाने के लिए

  • एक बर्तन में 1 कप चीनी और जरूरत अनुसार पानी डालकर उबालें. जब चाशनी पक जाए तब आप 1 तार की चाशनी तैयार करें. इसके बाद इसमें आधी चम्मच इलायची पाउडर और 8–10 धागे केसर डालकर खुशबू आने तक मिलाएं.

 बूंदी मिलाएं 

  • अब गर्म चाशनी में तली हुई बूंदी डालें और हल्के हाथ या चम्मच की मदद से मिला लें. इसे ढककर 10 मिनट के लिए रखें, जिससे बूंदी चाशनी को अच्छी तरह सोख लें. 
  • अब तैयार हैं घर पर बनी बसंत पंचमी स्पेशल पीली बूंदी. 

यह भी पढ़ें: Basant Panchami Rangoli Design : वसंत पंचमी पर घर को सजाएं अलग और खूबसूरत रंगोली डिजाइन्स से

यह भी पढ़ें: Basant Panchami Special Food: मां सरस्वती को अर्पित करे बसंत पंचमी के पारंपरिक भोग, खुशियों से भर जाएगा जीवन 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel