[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style केले से बनाएं स्वादिष्ट और आसान डिश, ट्राई करें ये आइडियाज

केले से बनाएं स्वादिष्ट और आसान डिश, ट्राई करें ये आइडियाज

0
केले से बनाएं स्वादिष्ट और आसान डिश, ट्राई करें ये आइडियाज
केले से बने रेसिपी (AI Image)

केला एक ऐसा फल है जो हर मौसम में आसानी से मिल जाता है. सुबह के नाश्ते से लेकर मीठे डेजर्ट तक केला से आप स्वादिष्ट रेसिपी तैयार कर सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको केले से बनने वाली कुछ आसान रेसिपी आइडियाज के बारे में बताएंगे.

बनाना शेक

आप पके केले से बनाना शेक बना सकते हैं. ये बच्चों को बहुत पसंद आता है. इसे बनाना भी बहुत आसान है. केला, दूध, चीनी और बर्फ के टुकड़े को अच्छे से आप मिक्सी जार में डालकर ब्लेंड कर लें. ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें. 

बनाना चिप्स

अगर आपके पास कच्चे केले हैं तो उनसे क्रिस्पी चिप्स बना सकते हैं. इसे तैयार करने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. केले को पतले स्लाइस में काटें और गर्म तेल में डालकर डीप फ्राई करें. ऊपर से नमक छिड़क कर ठंडा होने दें. फिर इसे सर्व करें. 

बनाना पैनकेक

सुबह के नाश्ते के लिए बनाना पैनकेक एक अच्छा ऑप्शन है. इसके लिए आप मैदा, मैश किया हुआ केला, दूध और थोड़ा सा बेकिंग पाउडर डाल दें. सभी सामग्री मिलाकर बैटर तैयार करें और तवे पर हल्का घी या लगाकर गोल-गोल पैनकेक सेंक लें. 

केले के पकौड़े 

आप स्नैक्स में कच्चे केले के पकौड़े बना सकते हैं. कच्चे केले को पतले स्लाइस में काट लें. बेसन में नमक, मसाले और पानी डालकर घोल तैयार कर लें. घोल में डुबोकर गर्म तेल में फ्राई कर लें और चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें. 

बनाना ब्रेड

आपको मीठा खाने का मन है तो आप बनाना ब्रेड बना सकते हैं. इसके लिए मैदा, मैश किया हुआ केला, चीनी, बटर, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर को लें. सभी सामग्री मिलाकर बैटर तैयार करें और ओवन में बेक करें. 

यह भी पढ़ें: घर पर मिनटों में बनाएं होली स्पेशल मिनी वेज कबाब, बच्चे ही नहीं बड़े भी करेंगे पसंद

यह भी पढ़ें: ट्रेडिशनल बिहारी लिट्टी को दें मॉडर्न ट्विस्ट, स्नैक टाइम के लिए परफेक्ट रेसिपी

Previous article पछाहगंज के पास बाइक से गिरकर महिला घायल
Next article मार्च 2026 में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel