[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style खाने का स्वाद बढ़ा देगी केले की चटपटी चटनी, झटपट होगी तैयार

खाने का स्वाद बढ़ा देगी केले की चटपटी चटनी, झटपट होगी तैयार

0
खाने का स्वाद बढ़ा देगी केले की चटपटी चटनी, झटपट होगी तैयार
केले की चटनी रेसिपी (Image-iStock)

Banana Chutney Recipe: खाने की थाली में बस थोड़ी सी चटनी मिल जाए तो मजा आ जाता है. हालांकि कई बार ऐसा होता है कि हम एक ही तरह की चटनी खाकर बोर हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो एक बार केले की चटनी जरूर ट्राई करके देखें. स्वाद में थोड़ी खट्टी और तीखी इस चटनी को आप रोटी या पराठे के साथ खा सकते हैं. इसे आप कुछ मिनटों में बनाकर सर्व कर सकते हैं. आइए बिना किसी देरी के आपको केले की चटनी बनाने की रेसिपी बताते हैं. 

केले की चटनी बनाने की सामग्री

  • कच्चा केला
  • तेल
  • हरी मिर्च
  • अदरक
  • लहसुन
  • दही
  • जीरा
  • सरसों के दाने
  • करी पत्ते
  • नींबू का रस
  • नमक – स्वादानुसार
  • धनिया पत्ती

यह भी पढ़ें: Dhaniya-Achar Chutney: थाली में परोसें धनिया-अचार वाली ये चटनी, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

केले की चटनी बनाने की विधि

  • केले की चटनी बनाने के लिए आप पहले कच्चे केलों को उबालें.
  • फिर आप इन्हें छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • अब एक मिक्सर में इस उबले हुए केले, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और थोड़ा सा पानी डालकर पीसें.
  • फिर पिसे हुए केले के इस पेस्ट में आप दही डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  • अब इसमें स्वादानुसार नमक और नींबू का रस डाल दें.
  • इसके बाद एक छोटे पैन में तेल गरम करके उसमें जीरा, सरसों के दाने और करी पत्ते डालकर तड़का लगाएं. अब इस तड़के को केले की चटनी के ऊपर से डाल दें.
  • फिर इसमें ऊपर से थोड़ी कटी धनिया पत्ती डालकर गार्निश कर दें.

यह भी पढ़ें: Mooli Patta Chutney Recipe: खाने का बढ़ जाएगा स्वाद, इस सर्दी जरूर ट्राई करें मूली के पत्तों की चटपटी चटनी

यह भी पढ़ें: Anar ki Chutney Recipe: स्वाद में लाजवाब है अनार की खट्टी-मिठी चटनी, घर पर यूं फटाफट हो जाएगा तैयार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel