[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style 6 महीने के बाद बच्चे को क्या खिलाएं? नई मांओं के लिए आसान फूड गाइड

6 महीने के बाद बच्चे को क्या खिलाएं? नई मांओं के लिए आसान फूड गाइड

0
6 महीने के बाद बच्चे को क्या खिलाएं? नई मांओं के लिए आसान फूड गाइड
नई माँ के लिए शिशु के पहले भोजन के आइडिया (image: AI generated)

Baby First Food Ideas: हर नई मां अपने बच्चे की सेहत और खानपान को लेकर काफी चिंतित रहती है, खासकर तब जब बच्चा 6 महीने का हो जाता है. इस उम्र के बाद बच्चे को मां के दूध के साथ-साथ हल्का और पौष्टिक आहार देना शुरू किया जाता है. लेकिन कई मांओं को समझ नहीं आता कि शुरुआत किस चीज़ से करें और क्या खिलाना बच्चे के लिए सही रहेगा. ऐसे में सही जानकारी होना बहुत जरूरी है. ऐसे में एक नई मां आशिष लता के अनुसार, बच्चे को शुरुआत में हल्का, नरम और आसानी से पचने वाला खाना देना चाहिए, ताकि उसकी ग्रोथ और सेहत दोनों बेहतर बनी रहें.

1. दाल का पतला पानी

जब बच्चा 6 महीने का हो जाता है, तब उसे मां के दूध के साथ हल्का और पौष्टिक आहार देना शुरू किया जाता है. शुरुआत में दाल का पतला पानी सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है. मूंग दाल का पानी बच्चे के पेट के लिए काफी हल्का होता है और आसानी से पच जाता है.दाल को अच्छी तरह उबालकर उसका पतला हिस्सा निकाल लें और गुनगुना करके बच्चे को थोड़ी मात्रा में दें. इसमें प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो बच्चे की शुरुआती ग्रोथ में मदद करते हैं. यह बच्चे के पाचन तंत्र को भी धीरे-धीरे मजबूत बनाने में सहायक होता है.

2. चावल का मांड 

चावल पकाने के बाद जो स्टार्च वाला पानी बचता है, उसे चावल का मांड कहा जाता है. यह छोटे बच्चों के लिए बहुत हल्का और फायदेमंद माना जाता है.शुरुआत में बच्चे को 2-3 चम्मच चावल का मांड दिया जा सकता है. यह बच्चे को ऊर्जा देने का काम करता है और पेट पर भारी भी नहीं पड़ता. अगर बच्चे को हल्की कमजोरी या पेट से जुड़ी दिक्कत हो, तब भी यह काफी मददगार माना जाता है. इसका स्वाद हल्का होता है, इसलिए बच्चे इसे आसानी से पी लेते हैं.

3. केला मैश करके

पका हुआ केला बच्चों के लिए सबसे आसान और हेल्दी फूड्स में से एक माना जाता है. केले को अच्छी तरह मैश करके बच्चे को खिलाना चाहिए ताकि वह आसानी से निगल सके. केले में पोटैशियम, आयरन और फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह बच्चे को तुरंत ऊर्जा देने में मदद करता है. अगर बच्चे को हल्की कब्ज की समस्या हो, तो केला काफी फायदेमंद हो सकता है. ध्यान रखें कि हमेशा अच्छी तरह पका हुआ और मीठा केला ही दें.

4. सेब की प्यूरी

सेब को बच्चों के लिए बहुत पौष्टिक फल माना जाता है. शुरुआत में कच्चा सेब देने की बजाय उसे हल्का उबालकर या स्टीम करके प्यूरी बनाकर खिलाना बेहतर होता है. सेब में विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो बच्चे की सेहत के लिए अच्छे होते हैं. इसका स्वाद हल्का मीठा होता है, इसलिए बच्चे इसे पसंद भी करते हैं. यह बच्चे की इम्युनिटी मजबूत करने में भी मदद कर सकता है. सेब की प्यूरी हमेशा ताजी बनाकर ही बच्चे को दें.

5. सूजी की पतली खीर

6 महीने के बाद बच्चे को हल्की और पतली सूजी की खीर भी दी जा सकती है. इसे दूध या पानी में अच्छी तरह पकाकर पतला बनाया जाता है ताकि बच्चा आसानी से खा सके. यह बच्चे का पेट भरने के साथ-साथ उसे जरूरी ऊर्जा भी देती है. सूजी आसानी से पच जाती है और बच्चों को इसका स्वाद भी अच्छा लगता है. इसमें थोड़ा घी मिलाने से इसका पोषण और बढ़ जाता है. ध्यान रखें कि शुरुआत में इसमें ज्यादा चीनी न डालें.

6. उबली और मैश की हुई सब्जियां

बच्चे को धीरे-धीरे अलग-अलग स्वाद की आदत डालने के लिए उबली हुई सब्जियां देना अच्छा माना जाता है. आलू, गाजर, कद्दू, शकरकंद जैसी सब्जियों को उबालकर अच्छी तरह मैश करें. इन सब्जियों में विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं. यह बच्चे की शारीरिक और मानसिक ग्रोथ में मदद करते हैं. गाजर और कद्दू आंखों और इम्युनिटी के लिए भी अच्छे माने जाते हैं` शुरुआत में सब्जियों को बहुत नरम और पतला रखें.

7. घर का बना दलिया

घर का बना पतला दलिया छोटे बच्चों के लिए काफी हेल्दी माना जाता है. इसे गेहूं, दाल या मल्टीग्रेन से बनाया जा सकता है. दलिया में फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो बच्चे के विकास में मदद करते हैं. यह लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है. बच्चे को धीरे-धीरे ठोस आहार की आदत डालने के लिए दलिया अच्छा विकल्प हो सकता है. इसे हमेशा ताजा और अच्छी तरह पका हुआ ही खिलाएं.

यह भी पढ़ें: बच्चों की सेहत का रखें ध्यान, गर्मी में अपनाएं ये आसान तरीके

यह भी पढ़ें: गर्मियों में खुद को रखें ठंडा और हेल्दी, घर पर बनाएं ये 5 सुपर फूड्स

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel