[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style बालों की ग्रोथ के लिए ट्राई करें किरण कुकरेजा का आयुर्वेदिक हेयर मास्क

बालों की ग्रोथ के लिए ट्राई करें किरण कुकरेजा का आयुर्वेदिक हेयर मास्क

0
बालों की ग्रोथ के लिए ट्राई करें किरण कुकरेजा का आयुर्वेदिक हेयर मास्क
हेयर ग्रोथ टिप्स ( AI Generated Image)

लंबे, घने और काले बाल पाना हर किसी की ख्वाहिश होती है. स्वस्थ और खूबसूरत बाल आपके रूप में एक खास निखार और आकर्षण जोड़ते हैं. बालों की सही देखभाल नहीं करने से ये बेजान और रूखी दिखाई देने लगती हैं. कुछ लोग अपने बालों को मजबूत और खूबसूरत बनाए रखने के लिए अलग अलग तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. कई लोग बालों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करके हेयर मास्क तैयार करते हैं. आज हम आपको ऐसे ही आयुर्वेदिक हेयर मास्क के बारे में बताएंगे जिसे न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसे आप घर पर बना सकते हैं. इस मास्क में आंवला पाउडर, भृंगराज, शिकाकाई और मेथी दाना पाउडर का इस्तेमाल किया है जो स्कैल्प को गहराई से पोषण देते हैं.

मास्क बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • 2 बड़े चम्मच आंवला पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच मेथी दाना पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच भृंगराज पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच शिकाकाई पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच हिबिस्कस पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच कलौंजी पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच नीम पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच रीठा पाउडर
  • कुछ बूंदें रोजमेरी एसेंशियल ऑयल
  • 2 बड़े चम्मच फ्लैक्ससीड जेल
  • 3-4 बड़े चम्मच दही

मास्क को कैसे तैयार करें?

  • हेयर मास्क बनाने के लिए आप एक बर्तन में सभी सामग्री को डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. 
  • इसके बाद इस मिश्रण को आप ढककर 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें. फिर इसका इस्तेमाल आप कर सकते हैं. 

इस मास्क से मिलने वाले फायदा

  • हेयर फॉल की समस्या कम होती है. 
  • समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या को रोकता है. 
  • हेयर ग्रोथ को बढ़ाता है. 

ये भी पढ़ें: Hair Growth Secrets: बाल झड़ना रुकेंगे और घुटनों तक होंगे लंबे, बस नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 1 सस्ती चीज

ये भी पढ़ें:  Hair Solutions: कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? बस एक बार आजमाएं ये देसी नुस्खा, जड़ से काले और घने होंगे बाल

Previous article बिहार के 17 जिलों में अगले 48 घंटे में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Next article घर के अंदर पौधे सूख जाते हैं? अपनाएं ये सीक्रेट तरीका, सालों-साल रहेंगे हरे-भरे
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel