[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Cleaning Tips: आर्टिफिशियल फूलों की चमक को लंबे टाइम तक रखें बरकरार, अपनाएं ये आसान क्लीनिंग टिप्स 

Cleaning Tips: आर्टिफिशियल फूलों की चमक को लंबे टाइम तक रखें बरकरार, अपनाएं ये आसान क्लीनिंग टिप्स 

0
Cleaning Tips: आर्टिफिशियल फूलों की चमक को लंबे टाइम तक रखें बरकरार, अपनाएं ये आसान क्लीनिंग टिप्स 
artificial flower cleaning ( AI Image)

Cleaning Tips: हर कोई अपने घर को सुंदर से सजाने की कोशिश करता है और इसके लिए लोग बाजार से अलग-अलग डेकोरेशन की चीजों को खरीद कर भी लाते हैं. आजकल कई घरों में सजावट के लिए आर्टिफिशियल फूल का इस्तेमाल होता है. ये फूल दिखने में बहुत ही सुंदर लगते हैं. आर्टिफिशियल फूल को आप लंबे वक्त तक इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए जरूरी है कि आप इन फूलों की सफाई पर ध्यान दें. काम में बिजी रहने के कारण अक्सर इन फूलों की देखभाल करना भूल जाते हैं जिससे ये गंदे हो जाते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके फूल हमेशा नए और खूबसूरत रहे तो इन्हें सही तरीके से साफ करना बेहद जरूरी है. तो आइए जानते हैं आर्टिफिशियल फूल को साफ करने के टिप्स. 

कपड़े से सफाई कैसे करें?

आप आर्टिफिशियल फूल को साफ करने के लिए कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप मुलायम कपड़े को लें और फूल से धूल को हटाएं. आप फूल के अंदर और नीचे के हिस्सों को भी कपड़े से साफ कर लें. इस तरह से आप धूल को हटा लें. 

ब्रश से कैसे साफ करें?

छोटे-छोटे आर्टिफिशियल फूल हैं तो कई बार कपड़े से साफ करने से बाद भी अंदर के हिस्सों में धूल जमी हुई रहती है. ऐसे में आप ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप पतले और मुलायम ब्रश की मदद से धूल को हटा लें. 

डिटर्जेंट और पानी से कैसे साफ करें?

आर्टिफिशियल फूल में जिद्दी दाग लग गए हैं तो आप डिटर्जेंट और पानी से साफ कर सकते हैं. आप डिटर्जेंट और पानी का घोल तैयार कर लें. इसमें फूलों को कुछ देर के लिए डाल दें. ऐसा करने से जमी मैल को आसानी से बाहर निकाल सकते हैं. कपड़े की मदद से फूलों से दाग को हटा लें. साफ पानी से धो लें और फिर अच्छे से सूखा लें. हल्के से पोंछ लें और फिर सूखने के लिए किसी साफ जगह पर रखें।

फूलों को साफ रखने के लिए क्या करें?

फूलों की चमक को बरकरार रखने के लिए आप हर हफ्ते फूलों को हल्के से कपड़े से साफ कर लें और महीने में एक बार अच्छे से साफ करें. इससे फूल साफ नजर आएंगे. 

यह भी पढ़ें- Furniture Cleaning Tips: लकड़ी के फर्नीचर को बनाए रखें हमेशा नया और चमकदार, इन क्लीनिंग टिप्स का करें इस्तेमाल

यह भी पढ़ें- White Socks Cleaning Tips: अब व्हाइट सॉक्स रहेंगे क्लीन और फ्रेश, आजमाएं ये आसान क्लीनिंग टिप्स

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article Chhath Puja 2025 : आपके छठ गीत को पीएम मोदी करेंगे शेयर, बस करें ये छोटा सा काम
Next article कौन हैं यूपी की शिवानी? सिर्फ 5 महीने में BSF में प्रमोशन हासिल करके रचा इतिहास 
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel