[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style ब्रेकफास्ट में कुछ नया बनाना है, तो ट्राई करें ये अप्पे रेसिपी आइडियाज 

ब्रेकफास्ट में कुछ नया बनाना है, तो ट्राई करें ये अप्पे रेसिपी आइडियाज 

0
ब्रेकफास्ट में कुछ नया बनाना है, तो ट्राई करें ये अप्पे रेसिपी आइडियाज 
अप्पे रेसिपी (Photo - AI generated)

Appe Recipe Ideas: अगर आप नाश्ते में कुछ हल्का, स्वादिष्ट और झटपट बनने वाला नाश्ता बनाना चाहते हैं, तो अप्पे आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. आइए बताते हैं आपको इस आर्टिकल में कुछ अप्पे रेसिपी आइडियाज, जिसे आप कम समय में घर पर तैयार कर सकते हैं. इस टेस्टी अप्पे को आप बच्चों से लकर बड़ों को चटनी या सॉस के साथ सर्व करके दे सकते हैं. 

आलू अप्पे ट्राई करें 

आलू अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को मैश कर लें. अब इसमें सूजी या इडली का बैटर मिलाएं. इसके बाद बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, थोड़ा सा हरा धनिया और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें. अब अप्पे पैन को हल्का सा तेल लगाकर गर्म करें और इसमें तैयार हुआ बैटर डालें. अप्पे को आप दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकाएं. अब तैयार हैं आपके स्वादिष्ट आलू अप्पे. 

मूंग दाल अप्पे बनाएं 

मूंग दाल अप्पे बनाने के लिए मूंग दाल को 3-4 घंटे भिगोकर रखें. फिर इसे मिक्सर में पीसकर गाढ़ा बैटर बना लें. अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और नमक डालकर मिला लें. अप्पे पैन में थोड़ा सा तेल डालकर बैटर भरें और धीमी आंच पर दोनों तरफ से अच्छी तरह पकाएं. इस तरह आप घर पर आसानी से मूंग दाल अप्पे बना सकते हैं. 

सूजी अप्पे को करें तैयार 

सूजी अप्पे बनाने के लिए एक बर्तन में सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें और 10–15 मिनट के लिए रख दें. अब इसमें बारीक कटा प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और नमक डालकर मिक्स करें. अप्पे पैन को गरम करें और हर सांचे में थोड़ा सा तेल डालें. अब बैटर डालकर अप्पे को दोनों तरफ से अच्छे से पकाएं. सूजी अप्पे तैयार हो जाने के बाद आप इसे चटनी के साथ सर्व करके खाएं. 

पोहा अप्पे तैयार करें 

पोहा अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले पोहा को धोकर 5 मिनट के लिए नरम होने दें. अब इसे मिक्सर में हल्का सा पीस लें. इसमें सूजी, दही और थोड़ा सा पानी मिलाकर बैटर बना लें. इसके बाद बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक डालकर मिला लें. अब अप्पे पैन में थोड़ा सा तेल डालें और तैयार किया हुआ बैटर भरकर अप्पे को अच्छे से पकाएं. पोहा अप्पे खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है. 

यह भी पढ़ें: मूंगफली खाना पसंद है, तो ट्राई करें ये आसान रेसिपी आइडियाज 

यह भी पढ़ें: सिंपल पूरी से हटकर बनाएं ये टेस्टी और अलग-अलग तरह की पूरियां

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel