[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Amla Murabba Recipe: इम्यूनिटी के लिए वरदान है आंवला मुरब्बा, जानें बनाने की आसान विधि और 5 बड़े फायदे

Amla Murabba Recipe: इम्यूनिटी के लिए वरदान है आंवला मुरब्बा, जानें बनाने की आसान विधि और 5 बड़े फायदे

0
Amla Murabba Recipe: इम्यूनिटी के लिए वरदान है आंवला मुरब्बा, जानें बनाने की आसान विधि और 5 बड़े फायदे

Amla Murabba Recipe: बाजार में आंवाला साल भर ही आसानी से मिल जाता है.पोषक तत्वों से भरपूर आंवला को आयुर्वेद में अमृत समान माना गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका स्वादिष्ट और मीठा रूप यानी आंवला का मुरब्बा आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. आंवला यह न केवल आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करता है बल्कि आपको कई मौसमी बीमारियों से भी बचाता है. तो चलिये इस जादुई आंवले के मुरब्बा को बनाते है मिनटों में और आपको बताते है इसके जबरदस्त फायदे.

आंवला मुरब्बा खाने के फायदे

  • इम्यूनिटी बढ़ाए – आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है.
  • त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद – इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा को ग्लो देने और बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं.
  • पाचन सुधारता है – आंवला मुरब्बा खाने से पेट की सफाई और पाचन शक्ति बढ़ती है.
  • गर्मी और सर्दी में बढ़ाए एनर्जी – शरीर को ठंडक और ऊर्जा देता है जिससे गर्मी की थकान कम होती है और सर्दियों में सूपरफूड होता है.
  • दिल और हड्डियों के लिए लाभकारी – यह हृदय स्वास्थ्य और हड्डियों की मजबूती के लिए भी फायदेमंद माना जाता है.

आंवला का मुरब्बा बनाने की रेसिपी

  • 1 किलो आंवला.
  • 500 ग्राम चीनी.
  • 1 चमच इलायची पाउडर.
  • 1/2 चमच सौंफ.
  • 1/2 चमच अदरक का पेस्ट.
  • 1/4 चमच हरी इलायची के दाने.

बनाने की विधि

  • सबसे पहले आंवला को अच्छी तरह धोकर हल्के से उसे चीनी के साथ एक कढ़ाई में डालें.
  • अब उसमें चीनी, इलायची पाउडर, सौंफ और अदरक का पेस्ट डालकर अच्छे से मिला लें.
  • आंवला और चीनी के मिश्रण को 20 मिनट तक पकने दें ताकि आंवला मुलायम हो जाए.
  • अब उसमें हरी इलायची के दाने डालकर इसे कुछ और देर तक पकाएं. इस दौरान मिश्रण को घुमाते रहें ताकि वह जल न जाए.
  • जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए और आंवला अच्छी तरह पक जाए तब आंवला का मुरब्बा तैयार है.
  • इसे ठंडा होने पर अच्छे से कांच के जार में भर लें और ठंडे स्थान पर रखें.
  • अगर आप चाहते हैं कि मुरबा ज्यादा मीठा न हो तो चीनी की मात्रा को कम कर सकते हैं.

Also Read : Karwa Chauth Sargi Special: सासू मां की सीक्रेट फेनी रेसिपी,जो देगी दिनभर एनर्जी और मीठा स्वाद

Also Read : 5 Minute Rasmalai Laddu: बिना गैस जलाए, सिर्फ 5 मिनट में बनाएं सबसे ट्रेंडी मिठाई

Also Read : Moong Dal Khichdi Recipe: झटपट बनने वाली खिली-खिली मूंग दाल खिचड़ी की सीक्रेट रेसिपी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel