[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Amarnath Cave Shivling Mythology: अमरनाथ गुफा की तरह ही देश में और भी हैं कई गुफाएं

Amarnath Cave Shivling Mythology: अमरनाथ गुफा की तरह ही देश में और भी हैं कई गुफाएं

0
Amarnath Cave Shivling Mythology: अमरनाथ गुफा की तरह ही देश में और भी हैं कई गुफाएं

Amarnath Cave Shivling Mythology: भगवान शिव के कई पवित्र धामों में एक धाम अमरनाथ गुफा भी है. अमरनाथ की यह गुफा जम्मू-कश्मीर राज्य में स्थित है. अमरनाथ गुफा में ही भगवान भोले शंकर ने माता पार्वती को अमरत्व की कहानी सुनाई थी. अमरनाथ गुफा में बाबा के दर्शन मात्र से ही जीवन की कई तरह की बाधाओं को व्यक्ति आसानी से पार कर जाता है.

अमरनाथ की गुफा का पौराणिक इतिहास

कश्मीर घाटी में राजा दश और ऋषि कश्यप और उनके पुत्रों का निवास स्थान था. पौराणिक मान्यता के अनुसार एक बार कश्मीर की घाटी जलमग्न हो गई. उसने एक बड़ी झील का रूप ले लिया. तब ऋषि कश्यप ने इस जल को अनेक नदियों और छोटे-छोटे जलस्रोतों के द्वारा बहा दिया. उसी समय भृगु ऋषि पवित्र हिमालय पर्वत की यात्रा के दौरान वहां से गुजरे. तब जल स्तर कम होने पर हिमालय की पर्वत श्रृखंलाओं में सबसे पहले भृगु ऋषि ने अमरनाथ की पवित्र गुफा और बर्फ के शिवलिंग को देखा. माना जाता है कि तब से ही ये स्थान शिव आराधना और यात्रा का प्रमुख देवस्थान बन गया, क्योंकि यहां भगवान शिव (history of amarnath yatra) ने तपस्या की थी.

आपको बता दें अमरनाथ गुफा की तरह ही और भी हैं शिवजी की गुफाएं जहां पर बनता है अमरनाथ के बर्फानी शिवलिंग की तरह ही हिमलिंग.

शिवलिंग के रूप में देते हैं दर्शन

आस्था का केंद्र कहे जाने वाले उत्तराखंड के जोशीमठ से लगभग 60 किलोमीटर दूर मलारी नामक स्थान पर बाबा बर्फानी बिल्कुल अमरनाथ धाम के स्वरूप में विराजमान हैं. इस स्थान को लोग छोटे अमरनाथ और टिम्मर सैंण महादेव के नाम से जानते हैं. श्रद्धालु मलारी से डेढ़ किलोमीटर की पैदल यात्रा तय करके बाबा भोलेनाथ के द्वार पर पहुंचते हैं.

शिवलिंग के रूप में देते हैं दर्शन

सीमांत जनपद चमोली के जोशीमठ ब्लॉक की प्रसिद्व नीति घाटी के अंतिम गांव से एक किमी पहले टिम्मरसैंण में पहाड़ी पर स्थित गुफा के अंदर एक शिवलिंग विराजमान है. इस पर पहाड़ी से टपकने वाले जल से हमेशा अभिषेक होता रहता है. इसी शिवलिंग के पास बर्फ पिघलने के दौरान प्रतिवर्ष बर्फ शिवलिंग का आकार लेता है. स्थानीय लोग इसे बर्फानी बाबा या टिम्बरसैंण महादेव के नाम से जानते हैं. इसे छोटा अमरनाथ, उत्तराखंड की अमरनाथ गुफा और बर्फानी बाबा भी कहते हैं.

शिवलिंग के रूप में देते हैं दर्शन

यहां बर्फबारी का मौसम शुरू होने के साथ ही बाबा भोलेनाथ अपने भक्तों को दर्शन देना शुरू कर देते हैं. चारों ओर बर्फीले पहाड़ों से घिरे इस स्थान के बीच भगवान शिव बर्फीले शिवलिंग के रूप में विराजमान रहते हैं.

2) आदि अमरनाथ

उत्तराखंड के सीमांत गाँव नीति में स्थिति टिंबरसैंण महादेव ( Adi Amarnath ) के दर्शन करना तीर्थ यात्रियों के लिए आसान हो गया है. सीमांत विकासखंड जोशीमठ में भारत-तिब्बत सीमा क्षेत्र के अंतिम गांव नीति में टिंबरसैंण महादेव मंदिर स्थित है. यहाँ बाबा अमरनाथ की तरह गुफा के अंदर बर्फ का शिवलिंग आकार लेता है.

बाबा अमरनाथ की तर्ज पर देश-दुनिया के तीर्थ यात्री अब टिंबरसैंण महादेव की यात्रा कर सकेंगे. पर्यटन विभाग ने मार्च से यात्रा संचालित करने के लिए कवायद तेज कर दी है. सरकार का मानना है कि इससे सीमांत नीती घाटी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

चीन बॉर्डर के करीब होने के कारण नीति घाटी के सीमांत इलाकों के लिए इनर लाइन परमिट की जरूरत पड़ती थी. लेकिन अब नीति घाटी को इनर लाइन से हटाने का निर्णय लिया गया है. जिससे यहाँ पहुंचना आसान हो गया है. इस निर्णय से सीमांत नीति घाटी में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे.

3) बूढ़ा अमरनाथ

आप बाबा अमरनाथ के बारे में तो जानते ही हैं लेकिन बूढ़ा अमरनाथ के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे. यह जम्मू-कश्मीर के पुंछ में है.इसका समापन 28 अगस्त को श्रीदशनामी अखाड़ा पुंछ से श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर मंडी तक छड़ी मुबारक यात्रा के साथ होगा.

बाबा बूढ़ा अमरनाथ मंदिर को ‘चट्टानी बाबा अमरनाथ मंदिर’ के नाम से भी जाना जाता है. भगवान शिव का यह मंदिर जम्मू के उत्तर पश्चिम में 290 किलोमीटर दूर और समुद्र तल से 4,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है.

Previous article Stock Market: ग्लोबल मार्केट में सुस्ती के बीच निफ्टी 19800 के नीचे, सेंसेक्स भी 172 अंक टूटा
Next article WhatsApp Outage: दुनियाभर में डाउन हुआ व्हाट्सऐप, घंटेभर बाद सेवाएं बहाल, ट्विटर पर आयी मीम्स की बाढ़
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel