[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Aloo-Pyaz Puri: नाश्ते में बनाएं कुछ अलग और मजेदार, तैयार करें आलू-प्याज की पूरी

Aloo-Pyaz Puri: नाश्ते में बनाएं कुछ अलग और मजेदार, तैयार करें आलू-प्याज की पूरी

0
Aloo-Pyaz Puri: नाश्ते में बनाएं कुछ अलग और मजेदार, तैयार करें आलू-प्याज की पूरी
aloo pyaz puri ( AI Image)

Aloo-Pyaz Puri: सुबह के नाश्ते में अगर आप कुछ अलग, मजेदार और टेस्टी रेसिपी को बनाना चाहते हैं तो आप आलू-प्याज की पूरी को बना सकते हैं. आलू-प्याज की पूरी आसानी से बन जाती है और नाश्ते में कुछ अलग डिश देखकर बच्चे भी खुश हो जाएंगे. आलू-प्याज की पूरी को आप सब्जी या अचार के साथ सर्व करें. आइए जानते हैं आलू-प्याज की पूरी को तैयार करने का तरीका.

आलू-प्याज की पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आटा- 2 कप
  • कच्चा आलू- 1
  • प्याज- 1
  • सूजी- आधा कप
  • हरी मिर्च- 1-2
  • अजवाइन- 1 चम्मच
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • धनिया पाउडर- आधा चम्मच 
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच बारीक कटी हुई
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार 
  • तेल- जरूरत के अनुसार

आलू-प्याज की पूरी को कैसे तैयार करें?

  • आलू-प्याज की पूरी को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में आटा को लें. इसमें अजवाइन, नमक, सूजी और 2 चम्मच तेल को मिला लें. 
  • अब आप आलू को छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें. प्याज को भी आप छोटे टुकड़ों काट लें. अब आप एक मिक्सी जार को लें इसमें आलू और प्याज के टुकड़ों को डाल दें. इसमें आप हरी मिर्च को भी काटकर डाल दें. इसे आप बारीक पीस लें. इस मिश्रण को आप आटा में मिला दें. 
  • अब आप आटे में हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पत्ती और कद्दूकस किया हुआ अदरक को डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. इसके बाद जरूरत के अनुसार पानी डालकर आटा गूंथ लें. इसे आप ढककर 15 मिनट के लिए रख दें. 
  • कड़ाही में तेल को गर्म करें. इसके बाद आटे से छोटी लोई बनाएं और गोल बेल लें. इसे आप कड़ाही में डालें और तलें. इस तरह से आप आलू-प्याज की पूरी को तैयार कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Gud Makhana Recipe: घर आए दोस्तों के लिए बनाएं कुछ मीठा, झटपट तैयार करें गुड़ मखाना

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

Previous article रोज के नाश्ते को बनाएं स्पेशल, ट्राय करें हेल्दी Beetroot Rawa Chilla Recipe
Next article Bihar Election Phase 2 Voting: सुबह 9 बजे तक 14.55% मतदान, रामनगर में लोगों ने किया वोट का बहिष्कार
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel