[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style सुबह के नाश्ते को बनाएं खास, ट्राई करें आलू पालक सैंडविच

सुबह के नाश्ते को बनाएं खास, ट्राई करें आलू पालक सैंडविच

0
सुबह के नाश्ते को बनाएं खास, ट्राई करें आलू पालक सैंडविच
आलू पालक सैंडविच (AI Image)

Aloo Palak Sandwich: अगर आपको भी आलू मसाला सैंडविच खाना पसंद है लेकिन आप एक ही स्वाद से बोर हो चुके हैं, तो इसमें एक टेस्टी ट्विस्ट जरूर ट्राई करें. आप आलू पालक सैंडविच बना सकते हैं. सर्दियों में आप इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें. कम मसालों के साथ तैयार किया गया आलू-पालक सैंडविच खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है. बच्चों के टिफिन के लिए भी ये एक बढ़िया ऑप्शन है. 

आलू पालक सैंडविच बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आलू- 2 (उबले हुए)
  • पालक- 1 कप (बारीक कटी हुई या उबली हुई)
  • हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी)
  • अदरक- 1 छोटी चम्मच (कद्दूकस की हुई)
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • लहसुन- 1 चम्मच बारीक कटा हुआ
  • जीरा- आधा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • ब्रेड स्लाइस- 6-8
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच बारीक कटी हुई
  • मक्खन- जरूरत के अनुसार
  • तेल- 1 बड़ा चम्मच
  • हरी चटनी- जरूरत के अनुसार

आलू पालक सैंडविच को कैसे तैयार करें?

  • आलू पालक सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले आप कड़ाही में एक बड़ा चम्मच तेल डाल दें. इसके बाद इसमें जीरा डालें. जीरा चटकने पर बारीक कटा हुआ प्याज, लहसुन और हरी मिर्च को डालकर भूनें. इसके बाद आप कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर भूनें. 
  • अब कटे हुए पालक के पत्तों को डाल दें और तब तक पका लें जब तक पानी सूख न जाए. 
  • अब उबले हुए आलू को मैश करके डाल दें. फिर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिला लें. थोड़ी देर पका लें. ऊपर से धनिया पत्ती डाल दें. 
  • ब्रेड स्लाइस पर एक तरफ हरी चटनी लगाएं और बीच में आलू पालक की स्टफिंग रखें. दूसरी ब्रेड से ढक दें. ब्रेड के ऊपर मक्खन लगाएं. तवा को गर्म करें. इसमें थोड़ा सा बटर लगा लें. सैंडविच को तवे पर डालकर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें. गरमा-गरम आलू पालक सैंडविच को हरी चटनी, टोमैटो सॉस या चाय के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Lauki Dal Recipe: लंच में ऐसे बनाएं लौकी का ट्विस्ट देकर दाल, खाने के बाद सब्जी भी लगेगा फीका 

यह भी पढ़ें: Winter Special Masala Khichdi: सर्दियों में लंच का झंझट खत्म, मिनटों में बनाएं विंटर स्पेशल मसाला खिचड़ी 

Previous article सावधान! झारखंड में 11-12 फरवरी को छाई रहेगी बादलों की चादर, सुबह-रात में ठंड का असर
Next article अपने पार्टनर को भेजें दिल छू लेने वाली 10 प्यार भरी शायरी 
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel