[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Aloo Methi Puri: सर्दियों में घर पर ट्राई करें आलू मेथी पूरी की आसान रेसिपी, स्वाद ऐसा कि सब करेंगे आपकी तारीफ

Aloo Methi Puri: सर्दियों में घर पर ट्राई करें आलू मेथी पूरी की आसान रेसिपी, स्वाद ऐसा कि सब करेंगे आपकी तारीफ

0
Aloo Methi Puri: सर्दियों में घर पर ट्राई करें आलू मेथी पूरी की आसान रेसिपी, स्वाद ऐसा कि सब करेंगे आपकी तारीफ
aloo methi puri ( AI Image)

Aloo Methi Puri: अगर आप भी ठंड के मौसम में मेथी के पत्तों से नई रेसिपी बनाना और खाना पसंद करते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. आप घर पर आसानी से आलू मेथी पूरी को बना सकते हैं. आलू मेथी पूरी का लाजवाब स्वाद चखने के बाद आप इसे हर बार बनाएंगे. थाली में आलू मेथी पूरी को आप सब्जी और अचार के साथ परोस सकते हैं. सर्दियों में आप गरमा-गरम आलू मेथी पूरी को बनाएं और घरवालों को सर्व करें.

आलू मेथी पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आटा- 2 कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • आलू- 2 उबले हुए
  • हरी मिर्च- 1
  • मेथी के पत्ते- 1 कप बारीक कटे हुए
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- आधा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • अजवाइन- एक चम्मच
  • तेल- जरूरत के अनुसार

यह भी पढ़ें- Palak Pakora Recipe: सर्दियों की शाम में चाय के साथ झटपट तैयार करें स्वादिष्ट स्नैक्स, बनाएं पालक के पकौड़े

आलू मेथी पूरी को कैसे तैयार करें?

  • आलू मेथी पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आप मेथी के पत्तों को धोकर बारीक काट लें. इसके बाद आप एक बर्तन में आटा को लें और इसमें नमक को डालें. इसमें दो बड़े चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • अब इसमें बारीक कटे हुए मेथी के पत्तों को डालें. इसमें आप बारीक कटी हुई हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर और अजवाइन को डालें. इसके बाद उबले हुए आलू को कद्दूकस कर लें और आटा में मिला दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें और आटा में थोड़ा पानी डालकर गूंथ लें. इसे आप ढककर 15 मिनट के लिए रख दें.
  • पूरी बनाने के लिए आप कड़ाही को गर्म करें और इसमें तेल को डालें. अब आप आटे से छोटी लोई बनाकर गोल बेल लें और तेल में डालकर तलें. इस तरह से आलू मेथी पूरी को तैयार करें.

यह भी पढ़ें- Chana Dal Tadka: घर पर बनाएं लाजवाब चना दाल तड़का, स्वाद में बेमिसाल और बनाने में आसान

यह भी पढ़ें- Moong Dal Tikki: मूंग दाल टिक्की बनाएं, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का मन करे

Previous article वोट देकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को करें मजबूत
Next article भ्रष्टाचार. कार्रवाई के लिए सीओ ने डीएम व एसपीजीआरओ को लिखा पत्र
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel