[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Aloo Matar Kachori: ठंड में स्वाद का मजा दोगुना कर देगी ये मजेदार आलू मटर कचौरी, नोट करें झटपट बनाने की रेसिपी

Aloo Matar Kachori: ठंड में स्वाद का मजा दोगुना कर देगी ये मजेदार आलू मटर कचौरी, नोट करें झटपट बनाने की रेसिपी

0
Aloo Matar Kachori: ठंड में स्वाद का मजा दोगुना कर देगी ये मजेदार आलू मटर कचौरी, नोट करें झटपट बनाने की रेसिपी
Aloo Matar Kachori (AI IMAGE)

Aloo Matar Kachori: ठंड के दिनों में मटर से बनी डिश खाकर मजा आ जाता है. ऐसे में आप विंटर स्पेशल आलू-मटर कचौरी बना सकते हैं. ये खाने में बहुत टेस्टी होती हैं. घर आए मेहमान हो या नाश्ते में कुछ नया बनाने का मन आप इस कचौरी को बनाकर सबको खुश कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए घर पर आसानी से आलू मटर कचौरी बनाने की रेसिपी. 

आलू मटर कचौरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

कचौरी के लिए आटा

  • मैदा – 2 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • अजवाइन – आधा छोटी चम्मच
  • घी या तेल – 3 बड़े चम्मच
  • पानी – आवश्यकतानुसार

भरावन (स्टफिंग) के लिए

  • उबले आलू – 3 (मैश किए हुए)
  • हरी मटर – आधा कप (उबली)
  • हरी मिर्च – 1–2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक – 1 छोटी चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • जीरा – 1 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटी चम्मच
  • गरम मसाला – आधा छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर  – आधा छोटी चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा)
  • तेल – जरूरत अनुसार 

आलू मटर कचौरी बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, नमक,अजवाइन और घी डालें. इसमें आप थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें. इसे ढककर 20 मिनट के लिए रख दें. 
  • अब आप कड़ाही में तेल गर्म करें और जीरा डालें. जीरा चटकने पर आप अदरक और हरी मिर्च डालें. अब हरी मटर डालकर 2 मिनट भूनें. इसके बाद आप मैश किए हुए आलू डालकर सभी चीज को अच्छे से मिलाएं. 
  • अब आप इसमें सूखे मसाले और नमक डालें. लास्ट में आप हरा धनिया मिलाकर गैस बंद कर दें. इसके बाद आप आटे की छोटी-छोटी लोइयां  बना लें. 
  • एक लोई बेलकर बीच में आलू-मटर का भरावन रखें. फिर किनारे समेटकर बंद करें और हल्का दबाएं. कचौरी को ज्यादा पतला न बेलें. 
  • इसके बाद आप कड़ाही में तेल गर्म करें. फिर आप बेली हुई कचौरी को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें. 
  • सारी कचौरी को आप इसी तरह तलकर निकाल लें. इसके बाद आप तैयार हुई कचौरी को गरमा-गरम आलू की सब्जी के साथ सर्व करके खाएं और स्वाद का आनंद लें. 

यह भी पढ़ें: Oats Appe Recipe For Breakfast: सुबह-सुबह हेल्दी नाश्ता का उठाएं मजा, तैयार करें ये टेस्टी ओट्स अप्पे की मजेदार रेसिपी 

यह भी पढ़ें: Makai Pyaz Ka Chilla: ठंड में बनाना है जल्दी ब्रेकफास्ट, ट्राई करें स्वादिष्ट मकई प्याज का चीला 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel