[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Akshaya Tritiya Kheer Recipe: अक्षय तृतीया पर माता लक्ष्मी को करें प्रसन्न, बनाएं स्वादिष्ट खीर का भोग

Akshaya Tritiya Kheer Recipe: अक्षय तृतीया पर माता लक्ष्मी को करें प्रसन्न, बनाएं स्वादिष्ट खीर का भोग

0
Akshaya Tritiya Kheer Recipe: अक्षय तृतीया पर माता लक्ष्मी को करें प्रसन्न, बनाएं स्वादिष्ट खीर का भोग

Akshaya Tritiya Kheer Recipe: अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिये आज हम आपको उनकी पसंदीदा भोग की रेसिपी बताने जा रहे हैं.जिसका भोग लगाने के बाद मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न हो जाएगी. तो चलिये जानते है कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनके प्रिय भोग के लिये कौन-कौन सी चीजों की जरुरत पड़ती है. दूध, चावल और सूखे मेवों से बनी यह भोग पूजा में शुभता भी लाती है.

सामग्री

  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  • 1/2 कप बासमती चावल (अच्छी तरह धोकर 30 मिनट भिगो दें)
  • 1/2 कप चीनी (स्वादानुसार)
  • 8-10 केसर के धागे (1/4 चम्मच गरम दूध में भिगोए हुए)
  • 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच कटे हुए मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता)
  • 1 बड़ा चम्मच किशमिश
  • 1 चम्मच घी

विधि

  • सबसे पहले पैन में दूध डालकर मध्यम आंच पर उबालें. ध्यान रहे कि दूध तले में न लगे इसलिए इसे लगातार चलाते रहें.
  • जब दूध में उबाल आ जाए तो आंच धीमी कर दें और भीगे हुए चावल डालकर मिलाएं.
  • चावल को धीमी आंच पर 20 से 25 मिनट तक या पूरी तरह नरम होने तक पकने दें. बीच-बीच में खीर को चलाते रहें.
  • जब चावल अच्छी तरह पक जाए और खीर गाढ़ी होने लगे तो उसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 2 से 3 मिनट तक पकाएं ताकि चीनी घुल जाए.
  • अब केसर वाला दूध और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें. इससे खीर का रंग और स्वाद दोनों बढ़ जाएंगे.
  • एक छोटे पैन में घी गरम करें और उसमें कटे हुए मेवे और किशमिश डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
  • भुने हुए मेवे खीर में डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • आप चाहें तो थोड़ा सा गुलाब जल भी मिला सकते हैं.
  • खीर को 2-3 मिनट और पकाएं और फिर आंच बंद कर दें.

Also Read :Instant Dhokla Recipe: सॉफ्ट और हेल्दी इंस्टेंट खमन ढोकला 5 मिनट में ऐसे करें तैयार

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

Previous article Saran News : रसूलपुर में तार व खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित
Next article महंगी सिंचाई से मिलेगी मुक्तिः अमित कुमार
Avatar Of Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel