[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style बारिश के मौसम में ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल चिकन अफगानी, स्वाद ऐसा कि आपके हाथों के दिवाने हो जाएंगे लोग

बारिश के मौसम में ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल चिकन अफगानी, स्वाद ऐसा कि आपके हाथों के दिवाने हो जाएंगे लोग

0
बारिश के मौसम में ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल चिकन अफगानी, स्वाद ऐसा कि आपके हाथों के दिवाने हो जाएंगे लोग
Pic Credit: Freepik

Afghani Chicken Recipe: बाहर में रिमझिम रिमझिम पानी बरस रहा हो और गरमागरम लजीज डिश का मजा न लिया जाए तो आपका दिन अधूरा है. खासकर जब बारिश का मौसम हो तो कुछ स्पेशल बनाकर खाने का मन जरूर करता है. ऐसे में अगर आप चिकन लवर्स हैं तो चिकन अफगानी (Afghani Chicken) एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आमतौर पर लोग सोचते हैं कि यह रेस्टोरेंट में ही अच्छा बन सकता है, लेकिन यकीन मानिए, आप इसे घर पर भी बहुत आसानी से बना सकते हैं.

चिकन अफगानी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 500 ग्राम चिकन (लेग पीस या बोनलेस, अपनी पसंद के अनुसार)
  • 1/2 कप दही
  • 1/4 कप फ्रेश क्रीम
  • 1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1 टेबलस्पून नींबू का रस
  • 2 टेबलस्पून काजू का पेस्ट
  • 1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 टेबलस्पून तेल/घी
  • कोयला (स्मोक फ्लेवर के लिए – ऑप्शनल)

Also Read: पुरुषों के लिए यह है पॉवरहाउस सुपरफूड, हर रोज ऐसे करें सेवन बेजान मर्द में भी आ जाएगी घोड़े जैसी ताकत

बनाने की विधि

  • सबसे पहले चिकन को अच्छे से धोकर उसमें नींबू का रस, अदरक-लहसुन पेस्ट और नमक लगाकर 30 मिनट के लिए मैरीनेट करें.
  • अब एक बाउल में दही, काजू पेस्ट, काली मिर्च, गरम मसाला और क्रीम मिक्स करें. इस मिश्रण को चिकन पर लगाकर कम से कम 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.
  • कड़ाही में तेल/घी गर्म करें और मैरीनेट किया हुआ चिकन धीमी आंच पर पकाएं. इसे पलटते रहें ताकि सभी तरफ से सुनहरा हो जाए.
  • अगर आप स्मोकी फ्लेवर चाहते हैं तो कोयला जलाकर चिकन को ऊपर रखें. आप चाहें तो चिकन को आग के ऊपर भी रखकर थोड़ी देर सेक सकते हैं. इसके बाद ऊपर से घी डालें.

प्याज के लच्छों के साथ परोसे चिकन अफगानी

अब गरमागरम अफगानी चिकन को हरी चटनी, प्याज के लच्छों और गरमा गरम रोटियों के साथ परोसें. यकीन मानिए, रेस्टोरेंट जैसा स्वाद घर पर पाकर आपका दिन बन जाएगा!

Also Read: Fresh Coriander Recipes: इन 5 डिशेज में हरा धनिया डालते ही स्वाद हो जाएगा डबल

Previous article Motihari: डेढ़ कट्ठा जमीन के विवाद में एक की मौत
Next article Siwan News : बच्चों में बढ़ी सीखने की ललक, दिखा सकारात्मक बदलाव
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel