[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style AC की ठंडी हवा बन रही है स्किन की दुश्मन! इन 5 वजहों से चेहरा हो रहा बेजान

AC की ठंडी हवा बन रही है स्किन की दुश्मन! इन 5 वजहों से चेहरा हो रहा बेजान

0
AC की ठंडी हवा बन रही है स्किन की दुश्मन! इन 5 वजहों से चेहरा हो रहा बेजान
चेहरे की रूखापन से परेशान एक महिला, Pic Credit- Chatgpt

AC Effects On Skin: आज के समय में ऑफिस हो या घर ज्यादातर लोग घंटों AC (एयर कंडीशनर) में बैठकर काम करते हैं. इससे गर्मी से राहत तो मिल जाती है, लेकिन इसकी कीमत हमारी स्किन को चुकानी पड़ती है. लगातार AC में रहने से स्किन रूखी, बेजान और डल दिखने लगती है. कई बार खुजली, खिंचाव और फाइन लाइन्स की समस्या भी सामने आने लगती है. आइये जानते हैं कि आखिर AC में बैठने से स्किन क्यों खराब होती है और इससे बचाव कैसे किया जाए.

AC में स्किन बेजान क्यों हो जाती है?

नमी की कमी है बड़ी वजह

एसी हवा की नमी को सोख लेता है, जिससे स्किन ड्राई हो जाती है. स्किन की नेचुरल मॉइश्चर खत्म होने लगती है और चेहरा रूखा दिखने लगता है.

स्किन बैरियर कमजोर होना

लगातार ठंडी और सूखी हवा स्किन की बाहरी परत को कमजोर कर देती है, जिससे स्किन जल्दी डैमेज होने लगती है.

Also Read: Best Home Remedies for Flaky Skin Treatment: फ्लीकी और झुर्रियों वाली त्वचा के लिए 5 बेहतरीन घरेलू नुस्खे

पानी कम पीना

AC में बैठकर काम करते समय प्यास कम लगती है, जिससे शरीर और स्किन दोनों डिहाइड्रेट हो जाते हैं.

बार-बार चेहरा धोना

ऑयली फीलिंग से बचने के लिए लोग बार-बार फेस वॉश करते हैं, जो स्किन को और ज्यादा ड्राई बना देता है.

AC में बैठते समय स्किन को कैसे रखें हेल्दी?

मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें

AC में जाने से पहले और बाहर निकलने से पहले हल्का लेकिन डीप मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं.

खूब पानी पिएं

हर 30–40 मिनट में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें. चाहें तो नारियल पानी भी ले सकते हैं.

फेस मिस्ट या गुलाब जल का इस्तेमाल

दिन में 2–3 बार चेहरे पर गुलाब जल या फेस मिस्ट स्प्रे करें.

नाइट केयर रूटीन अपनाएं

रात में सोने से पहले एलोवेरा जेल या नाइट क्रीम लगाएं, जिससे स्किन रिपेयर हो सके.

ह्यूमिडिफायर का करें इस्तेमाल

अगर आप लंबे समय तक AC में रहते हैं, तो कमरे में ह्यूमिडिफायर लगाना फायदेमंद हो सकता है.

Also Read: How to Remove Acne Scars: चेहरे के गड्ढे कर रहे हैं परेशान? इन आसान उपायों से पाएं बेदाग निखार

Previous article Railway: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से असम और बंगाल में सियासी लाभ उठा सकती है भाजपा
Next article मां चंचला महोत्सव को लेकर प्रचार रथ किया गया रवाना
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel