[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style रांची के ये 7 कैफे हैं ‘पिक्चर परफेक्ट’, कदम रखते ही कैमरा निकालने पर मजबूर हो जाएंगे आप

रांची के ये 7 कैफे हैं ‘पिक्चर परफेक्ट’, कदम रखते ही कैमरा निकालने पर मजबूर हो जाएंगे आप

0
रांची के ये 7 कैफे हैं ‘पिक्चर परफेक्ट’, कदम रखते ही कैमरा निकालने पर मजबूर हो जाएंगे आप
सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Best Cafes in Ranchi: आजकल कैफे सिर्फ खाने-पीने की जगह नहीं रह गए हैं, बल्कि दोस्तों के साथ समय बिताने, काम करने और खूबसूरत फोटो क्लिक करने के लिए भी लोगों की पहली पसंद बन चुके हैं. रांची में भी कई ऐसे कैफे हैं, जिनका इंटीरियर, सजावट और माहौल इतना आकर्षक है कि यहां आने वाला लगभग हर लोग फोटो और रील बनाना नहीं भूलता. अगर आप भी रांची में किसी ऐसे कैफे की तलाश कर रहे हैं, जहां स्वाद के साथ शानदार फोटो भी मिल जाए, तो ये जगहें आपकी लिस्ट (Best Cafes in Ranchi) में जरूर होनी चाहिए. 

1. द अपटाउन कैफे (The Uptown Cafe)

रांची के फेमस कैफे में गिना जाने वाला The Uptown Cafe अपने मॉडर्न इंटीरियर और आरामदायक माहौल के लिए जाना जाता है. यहां की वुडन थीम, स्टाइलिश लाइटिंग और खूबसूरत बैठने की व्यवस्था तस्वीरों को खास बना देती है. शाम के समय यहां का माहौल और भी आकर्षक नजर आता है.

Image 277
PC: Instagram

2. मोका कैफे (Mocha Cafe) 

अगर आपको शांत और क्लासी माहौल पसंद है, तो Mocha Cafe अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यहां की खूबसूरत सजावट, रंग-बिरंगी दीवारें और अट्रैक्टिव कॉर्नर फोटो क्लिक करने के लिए बेहतरीन हैं. कॉफी और स्नैक्स के साथ यहां का माहौल भी लोगों को काफी पसंद आता है.

Image 278
PC: Instagram

3. Cafe Bae (Best Cafes in Ranchi)

युवा वर्ग के बीच Cafe Bae तेजी से पॉपुलर हो रहा है. यहां का ट्रेंडी इंटीरियर, नीयॉन लाइट्स और मॉडर्न डेकोरेशन इसे इंस्टाग्राम रील्स और फोटोशूट के लिए खास बनाते हैं. दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए भी यह एक शानदार जगह है.

Image 279
PC: Instagram

4. द अर्बन ब्रावा (The Urban Brava)

Urban Brava अपने स्टाइलिश इंटीरियर और खुले माहौल के कारण लोगों को आकर्षित करता है. यहां का हर कोना फोटो के लिए (Best Cafes in Ranchi) तैयार नजर आता है. चाहे कपल डेट हो, फैमिली आउटिंग या दोस्तों के साथ मुलाकात, यह कैफे हर मौके के लिए अच्छा ऑप्शन है.

Image 280
PC: Instagram

5. द चॉकलेट रूम (The Chocolate Room)

अगर आपको चॉकलेट डेजर्ट पसंद हैं, तो The Chocolate Room जरूर जाएं. यहां की सजावट, लाइट और खूबसूरत फूड प्रेजेंटेशन आपकी फोटो में अलग ही आकर्षण जोड़ देते हैं. खासकर डेजर्ट के साथ क्लिक की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जाती हैं.

Image 276
PC: Facebook

6. द रुइन हाउस (The Ruin House Cafe)

नेचर और मॉडर्न डिजाइन का खूबसूरत मेल देखने के लिए The Ruin House Cafe एक बेहतरीन जगह है. यहां हरियाली, ईंटों की डिजाइन और कलात्मक सजावट इसे अलग पहचान देती है. दिन की प्राकृतिक रोशनी में यहां ली गई तस्वीरें बेहद आकर्षक लगती हैं.

Image 281
PC: Instagram

7. कैफे ओली (Cafe Olly)

अगर आप कम भीड़ और सुकून भरे माहौल में समय बिताना चाहते हैं, तो Cafe Olly अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यहां का सिंपल लेकिन खूबसूरत इंटीरियर, आरामदायक बैठने की जगह और साफ-सुथरा वातावरण (Best Cafes in Ranchi) फोटो क्लिक करने के लिए शानदार बैकग्राउंड देता है.

Image 283
PC: Social Media

यह भी पढ़ें: हर झारखंडी को मॉनसून में एक बार जरूर घूम आनी चाहिए ये 7 खूबसूरत जगहें, नजारे ऐसे कि हर साल जाने का करेगा मन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel