[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Latest Blouse Designs: शादी हो या ऑफिस पार्टी ब्लाउज के ये 5 डिजाइन आपकी साड़ी को देंगे ग्लैमरस लुक, हर कोई करेगा तारीफ

Latest Blouse Designs: शादी हो या ऑफिस पार्टी ब्लाउज के ये 5 डिजाइन आपकी साड़ी को देंगे ग्लैमरस लुक, हर कोई करेगा तारीफ

0
Latest Blouse Designs: शादी हो या ऑफिस पार्टी ब्लाउज के ये 5 डिजाइन आपकी साड़ी को देंगे ग्लैमरस लुक, हर कोई करेगा तारीफ
ये ब्लाउज डिजाइन आपकी साड़ी को देंगे ग्लैमरस लुक

Latest Blouse Designs: शादियों के सीजन में स्टाइलिश और क्लासी दिखने का तो अपना अलग ही मजा है. खासकर महिलाओं के लिए तो शादी का सीजन आने के पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं. शादी की पार्टी में स्टाइलिश दिखने के लिए ज्यादातर महिलाओं को साड़ी पहनना खूब पसंद आता है. हालांकि साड़ी को ट्रेंडी और स्पेशल बनाने के लिए ब्लाउज का रोल सबसे अहम होता है.

साधारण साड़ी हो जाएगी खास

अगर आप किसी सुंदर सी साड़ी के साथ साधारण देखने वाले ब्लाउज को पहन लेती हैं तो आपकी उस साड़ी की खूबसूरती कम हो जाती है. आने वाले वेडिंग सीजन में अगर आप अपनी साड़ी को मॉडर्न लुक देना चाहती हैं तो इस खबर को आप जरूर पढ़ें. आपके लिए यहां हम कुछ ऐसे लेटेस्ट और ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन लेकर आए हैं, जिसे पहनने के बाद आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे.  

1. कोर्सेट ब्लाउज

शादी हो या कोई अन्य इवेंट अगर आपको क्लासी और ग्लैमरस दिखना है तो आप साड़ी के साथ कोर्सेट ब्लाउज को पहन सकती हैं. अगर आपके पास स्टाइलिश साड़ी नहीं है तो भी आप इस ब्लाउज के साथ उसे पहन सकती हैं. इस ब्लाउज को पहनने से आपके लुक में निखार आएगा.

2. फुल स्लीव ब्लाउज

अगर हम फुल स्लीव ब्लाउज की बात करें तो इसका फैशन बहुत पुराना है लेकिन इसका जलवा आज भी बरकरार है. ये ब्लाउज दिखने में काफी सिंपल लेकिन क्लासी होते हैं. अपनी नॉर्मल साड़ी के साथ आप फुल स्लीव ब्लाउज पहन सकती हैं. वेडिंग पार्टी में यह आपको खूबसूरत लुक देगा.

3. वन शोल्डर ब्लाउज

वन शोल्डर ब्लाउज का ट्रेंड आजकल खूब चलन में है. आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं. ये ब्लाउज दिखने में काफी स्टाइलिश ग्लैमरस होते हैं. अगर आप किसी पार्टी में इसे पहन कर जाती हैं तो वहां हर कोई आपके इस ब्लाउज की तारीफ करेगा.  

4. वी-नेक ब्लाउज

किसी भी साड़ी के साथ वी-नेक ब्लाउज काफी खूबसूरत दिखते हैं. शादी से लेकर ऑफिस की पार्टी में भी आप इस ब्लाउज को साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं. ये ब्लाउज बबुत ह ज्यादा ट्रेंडी और क्लासी दिखते हैं. बाजार में और ऑनलाइन भी आप इनके कई सारे स्टाइलिश डिजाइन देख सकते हैं.

5. वेलवेट ब्लाउज

वेलवेट ब्लाउज भी आपकी खूबसूरती को निखारने में मदद करेंगे. आपके पास अगर क्रीम कलर या फिर गोल्डन कलर की साड़ी है तो फिर आंखें बंद करके मैरून कलर की वेलवेट ब्लाउज पहन सकती हैं. इसमें अगर आप डीपनेक चुनती हैं तो यह साड़ी के साथ बहुत ही खूबसूरत लुक देता है.

इसे भी पढ़ें: Bridal Blouse Design: शादी के दिन बिखेरें फैशन का असली जलवा, आज ही चुनें ये ट्रेंडिंग ब्राइडल ब्लाउज डिजाइन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel