[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style घर पर रखा है ब्रेड का पैकेट? चाय तैयार होने से पहले बन जाएंगे ये 5 आसान और क्रिस्पी स्नैक्स, जानें रेसिपी

घर पर रखा है ब्रेड का पैकेट? चाय तैयार होने से पहले बन जाएंगे ये 5 आसान और क्रिस्पी स्नैक्स, जानें रेसिपी

0
घर पर रखा है ब्रेड का पैकेट? चाय तैयार होने से पहले बन जाएंगे ये 5 आसान और क्रिस्पी स्नैक्स, जानें रेसिपी
ब्रेड से बनने वाले आसान स्नैक्स AI image

Bread Snacks Recipe: शाम की चाय के साथ अगर कुछ चटपटा और गर्मागर्म खाने को मिल जाए, तो इससे पूरे दिन की थकान ही दूर हो जाती है. शाम के समय जब हमें कुछ खाने का मन करता है तो अक्सर हम बाहर जाकर कुछ खा लेते हैं. बाहर मिलने वाली चीजें खाने में भले ही मजेदार लगें, लेकिन हर दिन इन्हें खाने से सेहत पर काफी बुरा असर जरूर पड़ जाता है. अगर आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहते हैं, तो आज हम जिन ब्रेड से बने स्नैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप काफी आसानी से अपने घर पर ही बनाकर ट्राय कर सकते हैं. चलिए जानते हैं ब्रेड से बनने वाले 5 ऐसे आसान और इंस्टेंट इवनिंग स्नैक्स की रेसिपी, जिन्हें खाकर हर कोई आपकी तारीफ करने लगेगा.

नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी ब्रेड पकौड़ा

ब्रेड पकौड़ा शाम के नाश्ते के लिए एक एवरग्रीन चॉइस है. इसे बनाने के लिए आपको बस बेसन, उबले हुए आलू और कुछ बेसिक मसालों की जरूरत होती है. सबसे पहले उबले हुए आलुओं को मैश करके उसमें हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च और अमचूर पाउडर मिलाकर एक चटपटा मसाला तैयार कर लें. इसके बाद एक कटोरी में बेसन, अजवाइन, नमक और पानी मिलाकर एक गाढ़ा घोल बना लें. अब ब्रेड के टुकड़ों के बीच में आलू का मसाला भरें और फिर उन्हें तिकोने शेप में काटें. अब इन्हें बेसन के घोल में डुबोकर गर्म तेल में गोल्डन होने तक डीप फ्राई करें. आपकी क्रिस्पी ब्रेड पकौड़ा सर्व करने के लिए तैयार है.

इंस्टेंट ब्रेड पिज्जा भी है एक बेहतरीन चॉइस

अगर बच्चों को शाम के समय कुछ यूनिक और मजेदार खाना हो, तो ब्रेड पिज्जा सबसे बेहतरीन और आसान ऑप्शन साबित हो सकता है. इसके लिए आपको ओवन की भी जरूरत नहीं है, यह तवे पर आसानी से बन जाता है. इसके लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस पर थोड़ा सा पिज्जा सॉस या टोमैटो केचप लगाएं. इसके बाद इसके ऊपर अपनी पसंद की सब्जियां जैसे बारीक कटी शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर और कॉर्न डालें. अब ऊपर से खूब सारा मोजेरेला चीज और थोड़ा सा ऑरिगेनो और चिली फ्लेक्स छिड़कें. अब एक तवे पर हल्का सा बटर लगाकर ब्रेड को रखें और ढककर तब तक पकाएं जब तक चीज पूरी तरह पिघल न जाए.

जरूर ट्राय करें ब्रेड रोल

बाहर से बेहद ही क्रिस्पी लेकिन अंदर से सॉफ्ट, ब्रेड रोल हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं. इसे बनाने के लिए उबले आलू के मसाले में बारीक कटी प्याज और हरी मिर्च मिलाएं. अब ब्रेड के किनारों को काटकर अलग कर दें. ब्रेड स्लाइस को हल्के से पानी में डुबोएं और तुरंत हथेलियों के बीच दबाकर उसका सारा पानी निचोड़ लें. अब इसके बीच में आलू का मसाला रखकर ब्रेड को चारों तरफ से बंद करते हुए एक रोल का आकार दें. इन रोल्स को गर्म तेल में क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें। इसे हरी चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें.

कम तेल में बनाएं ब्रेड उपमा

अगर आप शाम को कुछ लाइट और कम ऑयली खाना चाहते हैं, तो ब्रेड उपमा एक शानदार डिश है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें. इसके बाद एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल गर्म करें और उसमें राई, कढ़ी पत्ता, बारीक कटी हरी मिर्च और प्याज डालकर भूनें. अब इसमें टमाटर, हल्दी और नमक डालें और जब टमाटर सॉफ्ट हो जाएं, तो इसमें ब्रेड के टुकड़े डालें और अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद ऊपर से थोड़ा सा नींबू का रस और हरा धनिया डालें। सिर्फ 5 मिनट में आपका टेस्टी और लाइट ब्रेड उपमा तैयार है.

कैफे स्टाइल गार्लिक ब्रेड भी है एक बढ़िया ऑप्शन

कैफे स्टाइल गार्लिक ब्रेड अब आप घर पर रखी साधारण ब्रेड से भी बना सकते हैं. इसके लिए एक कटोरी में थोड़ा सा बटर लें और फिर उसमें कद्दूकस किया हुआ लहसुन, बारीक कटा हरा धनिया और चिली फ्लेक्स मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें. अब इस बटर पेस्ट को ब्रेड स्लाइस पर अच्छी तरह लगाएं. अगर आपके पास चीज है, तो आप ऊपर से थोड़ा चीज भी डाल सकते हैं. अब तवे को गर्म करें और ब्रेड को दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेक लें. इसकी खुशबू और स्वाद आपके शाम के नाश्ते का मजा दोगुना कर देगा.

ये भी पढ़ें: बिना प्याज-लहसुन के भी बन सकता है लाजवाब डिनर, ट्राई करें ये 3 टेस्टी रेसिपीज जिन्हें हर कोई करेगा पसंद

Previous article बिहार से 2022 में गायब हुआ ट्रक यूपी से बरामद, सीवान पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Next article सम्राट चौधरी बोले- जिस दिन प्राइवेट स्कूल छोड़ सरकारी स्कूलों में लौटने लगेंगे बच्चे, समझिए बिहार बदल गया
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel