[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Hair Brushing Mistakes: कंघी करते समय ये गलतियां कर रही हैं आपके बालों को बर्बाद, सही तरीका जानकर रखें उन्हें हेल्दी और खूबसूरत

Hair Brushing Mistakes: कंघी करते समय ये गलतियां कर रही हैं आपके बालों को बर्बाद, सही तरीका जानकर रखें उन्हें हेल्दी और खूबसूरत

0
Hair Brushing Mistakes: कंघी करते समय ये गलतियां कर रही हैं आपके बालों को बर्बाद, सही तरीका जानकर रखें उन्हें हेल्दी और खूबसूरत
बालों को कंघी करते समय किन गलतियों को नहीं दोहराना चाहिए AI generated image

Hair Brushing Mistakes: बालों को कंघी तो हम सभी करते हैं ताकि वे सुलझे हुए और हेल्दी दिखें. लेकिन कई बार कंघी करते समय हम अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनसे बालों को फायदा कम और नुकसान ज्यादा होने लगता है. कई बार इन्हीं गलतियों की वजह से बाल बेजान हो जाते हैं और झड़ने भी लगते हैं. आज का यह आर्टिकल उन सभी लोगों के लिए है जो अपने बालों को लंबे समय तक हेल्दी और खूबसूरत बनाए रखना चाहते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको कंघी करते समय की कुछ छोटी-छोटी लेकिन आम गलतियों के बारे में बताएंगे, जिन पर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो बाल बुरी तरह डैमेज हो सकते हैं और झड़ने की समस्या बढ़ सकती है. तो चलिए जानते हैं इन गलतियों के बारे में विस्तार से.

गीले बालों में कंघी करना

यह एक ऐसी गलती है जिसे शायद 90 प्रतिशत के ज्यादा लोग दोहराते हैं. जब आपके बाल गीले होते हैं तो उस समय ये ज्यादा आसानी से उलझकर टूट सकते हैं. कुछ लोगों में यह आदत देखने को मिलती है कि वे नहाकर निकलते ही अपने बालों को कंघी करने लग जाते हैं. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि आपकी यह गलती बालों के झड़ने के पीछे एक बड़ी वजह बन सकती है. अगर आप बालों को कंघी करना चाहते हैं तो पहले उन्हें हल्का सा सूखने जरूर दें. इसके अलावा आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि आप चौड़े दांतों वाली कंघी का ही इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें: Faster Hair Growth Tips: सिर्फ 30 दिनों में पाएं लंबे, घने और मजबूत बाल! अपनाएं ये टिप्स और कर दें सबको हैरान

गलत कंघी या ब्रश का इस्तेमाल

अलग-अलग तरह के बालों पर हमेशा ही अलग तरह की कंघी का इस्तेमाल करना सही होता है. अगर आपके बाल पतले और कमजोर हैं तो आपको किसी भी कीमत पर एक सख्त ब्रश का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. वहीं, अगर आपके बाल घुंगराले हैं तो आपको बारीक दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. हमेशा एक कंघी का चुनाव करते समय अपने बालों को ध्यान में रखते हुए ही करें. अगर आप एक ओवरऑल बेस्ट कंघी चुनना चाहते हैं तो लकड़ी और चौड़े दांतों वाली कंघी को ही चुनें.

ऊपर से नीचे की ओर जोर से कंघी करना

कई लोगों की यह आदत होती है कि सीधे बालों की जड़ों से सिरों तक कंघी करने लगते हैं. आपकी इस आदत की वजह से आपके बाल उलझते हैं और ज्यादा टूटते हैं. अगर आप बालों को कंघी करने जा रहे हैं तो पहले उन्हें अच्छी तरह से सुलझा जरूर लें और उसके बाद ही धीरे-धीरे और ऊपर-ऊपर बालों को कंघी करें.

यह भी पढ़ें: Best Hair Oils: तेजी से झड़ते बाल बढ़ा रहे हैं गंजेपन का खतरा? ये ऑइल्स देंगे हर हेयर प्रॉब्लम का सॉल्यूशन

बार-बार कंघी करना

अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें ऐसा लगता है कि बार-बार कंघी करने से बाल अच्छे रहते हैं तो आप गलत है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि आपको दिन में 2 या 3 बार से ज्यादा अपने बालों पर कंघी का इस्तेमाल कभी भी नहीं करना चाहिए. हद से ज्यादा बार कंघी करने से आपके बाल ड्राई और बेजान लगने लगते हैं.

गंदे ब्रश या कंघी का इस्तेमाल

अपने बालों को हेल्दी और खूबसूरत रखने के लिए आपको हमेशा एक साफ ब्रश या फिर कंघी का इस्तेमाल करना चाहिए. अगर आप कंघी की सफाई का ख्याल नहीं रखते हैं तो इससे गंदगी लौटकर आपके स्कैल्प पर ही जमा होती है और साथ ही आगे चलकर डैंड्रफ या फिर स्कैल्प से जुड़ी प्रॉब्लम्स का भी कारण बन सकती है.

यह भी पढ़ें: Hair Fall Solution: सिर्फ 15 दिनों में कंघी और तकिये पर बालों का दिखना होगा कम, हेयर फॉल से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

Previous article लोहरदगा शहर में सड़क जाम से परेशान रहे लोग
Next article डोमचांच में बैंक्वेट हॉल का शुभारंभ
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel