[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style अपने बेटे के लिए ढूंढ़ रहे हैं भीड़ से बिल्कुल अलग नाम? ये 23 दुर्लभ ऑप्शंस बना सकते हैं उसकी खास पहचान

अपने बेटे के लिए ढूंढ़ रहे हैं भीड़ से बिल्कुल अलग नाम? ये 23 दुर्लभ ऑप्शंस बना सकते हैं उसकी खास पहचान

0
अपने बेटे के लिए ढूंढ़ रहे हैं भीड़ से बिल्कुल अलग नाम? ये 23 दुर्लभ ऑप्शंस बना सकते हैं उसकी खास पहचान
बेटे के लिए सबसे अलग और खूबसूरत नाम Ai image

Rare Baby Boy Names: माता-पिता बनना दुनिया का सबसे प्यारा और खूबसूरत एहसास होता है. जिस दिन घर में बच्चे का जन्म होता है, उसी दिन से पूरे परिवार में खुशियों की लहर दौड़ जाती है. बच्चे के जन्म के बाद सिर्फ माता-पिता की ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार की जिम्मेदारी बढ़ जाती है. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक मुख्य जिम्मेदारी होती है, बच्चे के लिए एक सही नाम का चुनाव करना. आज के समय में देखा जाए, तो माता-पिता अपने बच्चे के लिए एक ऐसा नाम तलाशते हैं जो न सिर्फ बोलने में मॉडर्न और स्टाइलिश लगे, बल्कि उसका अर्थ भी काफी गहरा और सुंदर हो. आज का यह आर्टिकल हर उस माता-पिता के लिए है जिनके घर बेटे का जन्म हुआ है. आज हम आपके बेटे के लिए कुछ ऐसे नाम लेकर आए हैं जो काफी दुर्लभ यानी कि ‘रेयर’ हैं. जब आप इनमें से अपने बच्चे के लिए कोई नाम चुनेंगे, तो वह भीड़ में सबसे अलग नजर आएगा. तो चलिए, इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और साथ ही जानते हैं इन नामों के खूबसूरत अर्थ.

Rare Names For Boys
अपने बेटे के लिए ढूंढ़ रहे हैं भीड़ से बिल्कुल अलग नाम? ये 23 दुर्लभ ऑप्शंस बना सकते हैं उसकी खास पहचान 3

आपके बेटे के लिए 20+ स्टाइलिश और यूनिक नाम

  • अद्विक: इसका मतलब होता है अनोखा या जिसके जैसा कोई दूसरा न हो.
  • अथर्व: इसका अर्थ होता है ज्ञान का सागर या भगवान गणेश. यह नाम ट्रेडिशनल होते हुए भी बहुत मॉडर्न लगता है.
  • अमर्त्य: इस नाम का अर्थ होता है जो कभी न मरे यानी कि अमर. यह नाम आपके बच्चे को एक मजबूत और गंभीर पहचान देता है.
  • आरुष: इस नाम का अर्थ होता है सूर्य की पहली किरण या सर्दियों की सुबह का सूरज. यह नाम आपको बेटे को बहुत ही पॉजिटिव एनर्जी देता है.
  • इहान: इस नाम का मतलब होता है सुबह की फ्रेश हवा या अपेक्षा. यह एक बहुत ही नया और छोटा सा नाम है.
  • इवान: इस नाम का अर्थ होता है ईश्वर का उपहार या शानदार राजा.
  • कियान: इस नाम का मतलब होता है राजा या ईश्वर की कृपा. यह नाम छोटा है और बोलने में बहुत ही आसान लगता है.
  • कवियंश: इस नाम का अर्थ होता है कविता का एक अंश या बुद्धिमान व्यक्ति. अगर आप कुछ बहुत ही यूनिक नाम चाहते हैं, तो यह बेस्ट चॉइस है.
  • ऋत्विक: इस नाम का अर्थ होता है पुजारी या जो समय का पाबंद हो.
  • जायन: इस नाम का अर्थ होता है सुंदर या जो सबको खुश करे.
  • जिवंत: इस नाम का अर्थ होता है जीवन से भरपूर या जो हमेशा जिंदादिल रहे.
  • दक्ष: इस नाम का अर्थ होता है सक्षम, काबिल या भगवान शिव का एक रूप. यह नाम बोलने में बहुत छोटा और इफेक्टिव है.
  • ध्रुवित: इस नाम का अर्थ होता है जिसका ध्यान बिल्कुल केंद्रित हो, यानी अटल या ध्रुव तारा.
  • तविश: इस नाम का अर्थ होता है मजबूत, बहादुर या सोना.
  • निर्वेद: इस नाम का अर्थ होता है ईश्वर का उपहार या शांति और संतोष। यह एक बेहद ही रेयर नाम है.
  • नव्यान: इस नाम का अर्थ होता है बिल्कुल ही नया, आधुनिक या ताजगी से भरा हुआ.
  • निशिथ: रात के समय को या आधी रात को निशिथ कहा जाता है. यह नाम थोड़ा गंभीर स्वभाव को दर्शाता है.
  • प्रणय: इस नाम का अर्थ होता है प्यार, स्नेह या दोस्ती.
  • पार्थ: यह महाभारत के महान योद्धा अर्जुन का ही एक नाम है. इस नाम का अर्थ होता है जो कभी अपना लक्ष्य न चूके.
  • वियान: इस नाम का अर्थ होता है जीवन से भरपूर या एनर्जेटिक.
  • युवान: इस नाम का अर्थ होता है युवा, हेल्दी या भगवान शिव.
  • रेयांश: इस नाम का अर्थ होता है प्रकाश का अंश या भगवान विष्णु का एक रूप.
  • शौर्य: इस नाम का अर्थ होता है वीरता, बहादुरी या साहस.

ये भी पढ़ें: अपनी नन्हीं राजकुमारी के लिए चुनें एक बेहद खूबसूरत रॉयल नाम, अर्थ जानकर चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

ये भी पढ़ें: बेटे के लिए चुनें राजाओं जैसी शान वाले ये दमदार नाम, हर कोई करेगा तारीफ और भीड़ में अलग बनेगी पहचान

Previous article भगवानपुर में कांग्रेस का छात्र संवाद, पेपर लीक और बेरोजगारी पर मंथन
Next article नवादा में मानसून की बेरुखी से धान की खेती पर संकट, खेतों में सूखा बिचड़ा; 30 जून से राहत के आसार
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel