[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Health Weight Loss Tips: लाख कोशिशों के बावजूद भी कम नहीं हो रहा वजन? सब्जी बनाते समय इन बातों का रखें ख्याल

Weight Loss Tips: लाख कोशिशों के बावजूद भी कम नहीं हो रहा वजन? सब्जी बनाते समय इन बातों का रखें ख्याल

0
Weight Loss Tips: लाख कोशिशों के बावजूद भी कम नहीं हो रहा वजन? सब्जी बनाते समय इन बातों का रखें ख्याल
thngs to keep in mind while cooking vegetables

Weight Loss Tips: आज के समय में अगर देखा जाए तो बढ़ा हुआ वजन होना एक आम समस्या है. दुनिया की एक बड़ी आबादी इस समय मोटापे की वजह से परेशान है. वजन या फिर मोटापा बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जिनमें मुख्य कारण एक खराब लाइफस्टाइल और खाने पीने की गलत आदत है. अक्सर जब हमारा वजन बढ़ता है तो इसे कम करने के लिए हम कई तरह की तरकीबें अपनाते हैं. कोई जिम जाने लगता है तो कोई डाइटिंग करने लग जाता है. ये तरीके काम तो करते हैं लेकिन उस समय जब आप बाकि दूसरी चीजों का भी ख्याल रखें. आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ख्याल आपको सब्जी बनाने के दौरान रखना चाहिए. इन बातों का ख्याल रख आप अपने बढ़े हुए वजन को काफी तेजी से कम कर सकेंगे.

ग्रेवी के लिए चुनें सही बेस

अगर आप एक ग्रेवी वाली सब्जी तैयार कर रहे हैं तो इसके लिए एक सही बेस क चुनाव करना भी आपके लिए काफी जरूरी हो जाता है. ग्रेवी को गाढ़ा बनने के लिए दही की जगह पर आपको नारियल के दूध, पानी या फिर कॉर्न फ्लोर का इस्तेमाल करना चाहिए. इन चीजों के इस्तेमाल से सब्जी भी परफेक्ट बनेगी और आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा.

वेट लॉस से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Health Tips: आपको हर सुबह क्यों पीना चाहिए नींबू पानी, जानें चौंकाने वाले फायदे

ये भी पढ़ें: Fat Loss Tips: पेट में जमी जिद्दी चर्बी को पिघलाने में माहिर हैं ये फल, जरूर करें डायट में शामिल

सब्जी बनाते समय हेल्दी फैट्स को करें शामिल

अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन न बढ़े तो ऐसे में आपको सबसे पहले अपने कुकिंग ऑइल को बदलना चाहिए. सही तेल का इस्तेमाल करें और वह भी उचित मात्रा में. अगर आप सब्जी बना रहे हैं तो इसके लिए नारियल के तेल को सबसे बेस्ट माना जाता है. आप अगर चाहें तो सब्जी में देसी घी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

तड़के में करें करी पत्ते का इस्तेमाल

अगर आप सब्जी बनाने के जा रहे हैं तो इसके लिए तड़का लगाते समय आपको करी पत्ते का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके इस्तेमाल से आपके सब्जी में फ्लेवर ऐड होता है और साथ ही वजन घटाने में भी आपको काफी मदद मिलती है. अगर आप बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं तो ऐसे में भी आपको करी पत्ते का इस्तेमाल करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Weight Loss Tips: सर्दियों में बढ़ते हुए वजन पर इस तरह लगाएं रोक, जानें क्या है सबसे आसान तरीका

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

Previous article Viral Video: भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर लगे जय श्री राम के नारे, लड़कों में गजब का उत्साह दिखा
Next article कितना मजबूत है भारत का पासपोर्ट? जानें टॉप 5 देशों के नाम
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel