[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Health Weight Loss Tips: बढ़े हुए वजन को कम करने में मदद करेगा फूलगोभी, जानें क्या हैं इसके फायदे

Weight Loss Tips: बढ़े हुए वजन को कम करने में मदद करेगा फूलगोभी, जानें क्या हैं इसके फायदे

0
Weight Loss Tips: बढ़े हुए वजन को कम करने में मदद करेगा फूलगोभी, जानें क्या हैं इसके फायदे
cauliflower for weight loss

Weight Loss Tips: आज के समय में बढ़ा हुआ वजन होना एक आम समस्या है. दुनिया की एक बड़ी आबादी ऐसी है जो इस समय बढ़े हुए वजन की समस्या से जूझ रही है. वजन बढ़ने से इसका असर सिर्फ हमारे लुक पर ही नहीं पड़ता है बल्कि हमारे सेहत के लिए भी यह काफी हानिकारक है. जब हमारा वजन बढ़ जाता है तो ऐसे में यह अपने कई तरह की अन्य बीमारियां भी साथ लेकर आता है. अक्सर जब हमारा वजन बढ़ जाता है तो ऐसे में इसे कम करने के लिए हम कई तरीके भी अपनाते हैं. कई लोग जिम जाना शुरू कर देते हैं तो कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो हेल्दी डायट लेना शुरू कर देते हैं. बता दें सिर्फ वर्कआउट करके या फिर सिर्फ डायटिंग करके बढ़े हुए वजन को कम करना थोड़ा कठिन हो सकता है. अगर आप अपने वजन को ज्यादा तेजी से कम करना चाहते हैं तो इन दोनों ही चीजों को फॉलो करना चाहिए. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काम की साबित होने वाली है जो अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए वर्कआउट और डायटिंग का ख्याल रख रहे हैं. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए फूलगोभी का सेवन कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके फायदे.

कैलरी के मामले में बेहद कम

अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो इसमें फूलगोभी आपकी काफी मदद कर सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि फूलगोभी में आपको काफी कम मात्रा में कैलरीज मिलती है. वेट लॉस जर्नी के दौरान आप वजन बढ़ने के डर के बगैर इसका सेवन कर सकते हैं.

Also Read: Weight Loss Tips: एक ही महीने में निकला हुआ पेट जाएगा अंदर, कम होगा 5 किलो तक वजन

Also Read: Weight Loss Tips: एक बार घटने के बाद दोबारा नहीं बढ़ेगा वजन, अपनाकर देखें ये तरीके

फाइबर से भरपूर

फूलगोभी में आपको भरपूर मात्रा में फाइबर मिल जाता है. यह आपके डाइजेशन को तो बेहतर बनाता ही है बल्कि इसके साथ ही आपके पेट को भी काफी लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करने में मदद करता है. इसके सेवन से आपका डाइजेशन थोड़ा धीमा भी हो जाता है जिस वजह से ब्लड शुगर लेवल्स काफी तेजी से नहीं बढ़ते हैं.

पानी से लोडेड

फूलगोभी में आपको पानी भी पर्याप्त मात्रा में मिल जाता है. इसके सेवन से आपका शरीर हाइड्रेटेड रहता है और आपका भोजन भी पूरा हुआ महसूस होता है. जब आप अपने डायट में फूलगोभी को शामिल करते हैं तो ऐसे में आप बेवजह ज्यादा खाने से भी बचे हुए रहते हैं.

Also Read: Weight Loss Tips: लाख कोशिशों के बावजूद कम नहीं हो रहा आपका वजन? जरूर अपनाएं ये तरीके

कार्ब्स के मामले में काफी कम

फूलगोभी में कार्ब्स काफी कम मात्रा में पाया जाता है. कार्ब्स कम होने की वजह से आप इसका सेवन आलू, चावल या फिर पास्ता के सब्स्टीट्यूट के रूप में कर सकते हैं. जब आप आलू, पास्ता या फिर चावल की जगह पर फूलगोभी का सेवन करने लगते हैं तो ऐसे में आपका जो ओवरऑल कार्ब इंटेक होता है वह काफी हद तक कम हो जाता है.

मेटाबोलिज्म को करता है बूस्ट

फूलगोभी में आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-बी मिल जाता है. यह काफी अहम भूमिका निभाता है जब बात आती है एनर्जी मेटाबोलिस्म की. भोजन को एनर्जी के रूप में कन्वर्ट करके ये आपको पूरे दिन एनर्जेटिक बने रहने में मदद करता है. ऐसा होने की वजह से आपको बढ़े हुए वजन को कम करने में काफी मदद मिलती है.

Also Read: Weight Loss Tips: देखते ही देखते पिघलने लगेगी शरीर में जमी चर्बी, ये जूस हैं आपके लिए बेहद फायदेमंद

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

Previous article चना का बीज नहीं मिलने से किसानों ने किया प्रदर्शन
Next article पू्र्व सीएम ने चंपाई सोरेन ने झामुमो, कांग्रेस व राजद को कहा घुसपैठियों की पार्टी
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel