[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Health Thyroid: थायराइड को कंट्रोल में रखने में मदद करेंगे लाइफस्टाइल में किये गए ये बदलाव, आप भी जानें

Thyroid: थायराइड को कंट्रोल में रखने में मदद करेंगे लाइफस्टाइल में किये गए ये बदलाव, आप भी जानें

0
Thyroid: थायराइड को कंट्रोल में रखने में मदद करेंगे लाइफस्टाइल में किये गए ये बदलाव, आप भी जानें
lifestyle changes to control thyroid

Thyroid: थायराइड आजकल के बदलते हुए जीवनशैली के कारण होने वाली एक समस्या है. हमारा लाइफस्टाइल तेजी से बदल रहा है, घटती शरारीक गतिविधि, आराम पसंद जीवनशैली, जंक फूड का अधिक सेवन इन समसायों को और बढ़ा रहा है. थायराइड हमारे शरीर में हार्मोन्स को बनाती हैं जिस वजह से इसकी कमी या अधिक होना हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाता है. इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है और ये खासकर महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है. थायराइड से ग्रसित मरीजों को दवाई के साथ सही लाइफस्टाइल, बैलेंस्ड डायट और एक्सरसाइज करने से फायदा मिलता है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव लाकर थायराइड की परेशानी को कंट्रोल कर सकते हैं. चलिए इन बदलावों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

अच्छी नींद

अच्छी नींद हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है, थायराइड की समस्या से जूझ रहे लोगों कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए. अगर आपकी नींद अच्छी रहेगी तो आपका शरीर भी सही से फंक्शन कर पाएगा.

हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Health Tips: अगर शरीर में दिखने लगे ये संकेत तो हो जाएं सावधान, कैंसर के हो सकते हैं लक्षण

ये भी पढ़ें: Health Tips: सेहत को होगा दोगुना फायदा, खाने से पहले कभी भी न छीलें ये सब्जियां

पौष्टिक खाना

थायराइड की समस्या खराब लाइफस्टाइल और सही डायट नहीं लेने की वजह से होती है. ऐसे में यह और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आप अपने खाने में पोषक तत्वों से भरे फूड आइटम्स को शामिल करें जिसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन की मात्रा अधिक हो.

तनाव को कम करें

तनाव हमारे जीवन का एक हिस्सा है पर आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगों में तनाव बहुत बढ़ गया है. तनाव के कारण कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है. थायराइड तनाव के कारण भी हो सकता है. ऐसे में कोशिश करें कि आप कम तनाव लें और अपने दिनचर्या में योग और ध्यान को शामिल करें.

एक्सरसाइज

अगर आपको थायराइड की समस्या है और इसे कंट्रोल करना चाहते हैं तो नियमित रूप से एक्सरसाइज करें. ऐसा करने से शरीर में ऊर्जा बढ़ती है. एक्सरसाइज और फिजिकल एक्टिविटी करने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है और वजन से संबंधित परेशानी को भी दूर किया जा सकता है. इनपुट: श्वेता वैद्य

ये भी पढ़ें: Health Tips: इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, फेफड़े खराब होने से पहले के हैं संकेत

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

Previous article रोहतास नगर विधानसभा सीट पर किसका पलड़ा भारी? बीजेपी आप या फिर कांग्रेस
Next article Deva Trailer: आमिर खान ने छोड़ी स्मोकिंग, तो रणबीर के बाद शाहिद कपूर ने किया सिगरेट…
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel