[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Health Pregnancy Tips: प्रेगनेंसी के समय गुच्छों में गिर रहे हैं बाल, तो इन तरीकों से करें देखभाल

Pregnancy Tips: प्रेगनेंसी के समय गुच्छों में गिर रहे हैं बाल, तो इन तरीकों से करें देखभाल

0
Pregnancy Tips: प्रेगनेंसी के समय गुच्छों में गिर रहे हैं बाल, तो इन तरीकों से करें देखभाल
hair fall during pregnancy

Pregnancy Tips: मां बनना किसी भी महिला के लिए बहुत ही खुशी भरा पल होता है. यह 9 महीने का समय किसी भी महिला के लिए बेहद खास होता है. यह समय यादगार तो होता है मगर थोड़ी मुश्किलों से भी भरा होता है. प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं. इन बदलावों का असर महिलाओं की स्किन और बालों पर नजर आता हैं. हार्मोन के उतार-चढ़ाव के कारण प्रेगनेंसी के दौरान बालों की समस्या जैसे बालों का झड़ना, पतला होना और बालों में रूखापन देखा जाता है. इस समय में प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने खाने पीने का खास ख्याल रखना चाहिए. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो कुछ उपायों की मदद से इस परेशानी को दूर कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं प्रेगनेंसी में बालों की देखभाल कैसे करें?

स्कैल्प में तेल डालें

प्रेगनेंसी के दौरान अपनी बालों का ख्याल रखने के लिए स्कैल्प में तेल डालें. तेल आपके बालों के जड़ों को मजबूत बनाता है और बाल झड़ने की समस्या को कम करता है. 

हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Watermelon Benefits: सेहत के लिए वरदान है गर्मी के सीजन में मिलने वाला यह फल, फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

हेल्दी डायट

अगर आपके बाल भी झड़ रहे हैं या पतले हो गए हैं तो अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. अपने डायट में विटामिन, आयरन, ओमेगा-3 और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खाने की चीजों को शामिल करें. प्रेगनेंसी में हेल्दी डायट लें ताकि आपको सही पोषण मिल सके.

बालों की सफाई

अक्सर बालों की समस्या का कारण बालों की सही ढंग से सफाई न करने के कारण भी होता है. गर्भावस्था में साफ सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए. बालों में जमी धूल और गंदगी को दूर करने के लिए बालों को अच्छे तरीके से साफ करें. बालों को साफ करने के बाद बालों को मॉइश्चराइज करना आवश्यक है. इससे बाल मुलायम रहते हैं.

तनाव कम लें

बाल झड़ने का एक कारण तनाव हो सकता है. प्रेगनेंसी के दौरान तनाव नहीं लेना चाहिए. अधिक तनाव आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Health Tips: पेट फूलने की समस्या ने कर रखा है परेशान, इन चीजों के सेवन से पाएं आराम

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

Previous article 8वें वेतन आयोग का इंतजार खत्म? जानिए फिटमेंट फैक्टर और सैलरी बढ़ोतरी का पूरा गणित
Next article Babbar Khalsa : यूपी को दहलाना चाहता था बब्बर खालसा का आतंकी? ISI के संपर्क में था, गिरफ्तार
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel