[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Health Cardio Mistakes: आधे से ज्यादा लोग कार्डियो करते समय करते हैं ये गलतियां, जानें

Cardio Mistakes: आधे से ज्यादा लोग कार्डियो करते समय करते हैं ये गलतियां, जानें

0
Cardio Mistakes: आधे से ज्यादा लोग कार्डियो करते समय करते हैं ये गलतियां, जानें
cardio mistakes to avoid

Cardio Mistakes: आमतौर पर कार्डियो को हम अपने डेली रूटीन में तब शामिल करते हैं जब हमें अपने हार्ट को हेल्दी रखना चाहते हैं या फिर अपने शरीर में जमी हुई चर्बी को पिघलाना और वजन को कम करना चाहते हैं. बता दें कार्डियो के और भी कई फायदे होते हैं. नियमित कार्डियो करने से आपका दिमाग, मसल्स और हड्डियां सेहतमंद रहती है. कार्डियो हमारे सेहत के लिए फायदेमंद तो है लेकिन उस समय जब इसे सही तरीके से किया जाए. कई बार हम गलत तरीके से भी कार्डियो करते हैं जिस वजह से हमें फायदे की जगह पर नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको कार्डियो करने के दौरान दोहराने से बचना चाहिए. तो चलिए इन गलतियों के बारे में जानते हैं.

एक ही कार्डियो बार-बार करना

अक्सर हम एक ही तरह का कार्डियो डेली बेसिस पर करते रहते हैं. ऐसा होने की वजह से एक समय बाद हमारा मन कार्डियो करने से उठ जाता है. आप अगर चाहें तो अपने कार्डियो रूटीन में रनिंग, वॉकिंग, साइकिलिंग, हाई इंटेंसिटी सर्किट ट्रेनिंग, बैटल रोप जैसे वर्कऑउट्स को शामिल कर सकते हैं. इन सभी वर्कऑउट्स से आपका हार्ट रेट काफी बढ़ जाता है.

वेट लॉस से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Weight Loss Tips: बढ़े हुए वजन से हैं परेशान? डिनर के बाद जरूर करें ये काम

ये भी पढ़ें: Fat Loss Tips: पेट में जमी जिद्दी चर्बी को पिघलाने में माहिर हैं ये फल, जरूर करें डायट में शामिल

काफी तेज कार्डियो करना

अगर आप अपने कार्डियो सेशन के शुरुआत में ही काफी तेज या फिर हाई इंटेंसिटी तक पहुंच जाते हैं. आपको ऐसा बिलकुल भी नहीं करना चाहिए. अगर आप ऐसी गलती करते हैं तो आपको कभी भी ऐसा नहीं करना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी हार्ट रेट काफी तेजी से बढ़ जाता है. आपको लगता है ऐसा करने से आप तेजी से कैलरी बर्न करेंगे लेकिन, आपको ऐसा करने से बचना चाहिए.

काफी देर तक कार्डियो ही करते रहना

अगर आप उन लोगों में से हैं जो जिम जाकर घंटों सिर्फ अपना समय कार्डियो करने में ही बिता देते हैं तो यह काफी गलत है. आपको प्रतिदिन के हिसाब से ज्यादा से ज्यादा 45 मिनट ही कार्डियो करना चाहिए. जब आप जरूरत से ज्यादा कार्डियो करते हैं तो ऐसे में आप अपने मसल्स भी लूज कर देते हैं.

ये भी पढ़ें: Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए करते हैं ऐपल साइडर विनेगर का सेवन? जानें सही समय और तरीका

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

Previous article Bihar News: पटना-दानापुर सहित बिहार के 20 रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे जनऔषधि केंद्र, 1759 तरह की मिलेंगी दवाएं
Next article Bihar Board 12th English Sample Paper: अंग्रेजी में लाएं फर्स्ट क्लास मार्क्स, इस पीडीएफ से ऐसे करें तैयारी
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel