[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Health दांतों से पान के पीले दाग क्यों नहीं जाते, डेन्टिस्ट ने बताई असली वजह

दांतों से पान के पीले दाग क्यों नहीं जाते, डेन्टिस्ट ने बताई असली वजह

0
दांतों से पान के पीले दाग क्यों नहीं जाते, डेन्टिस्ट ने बताई असली वजह
दांतों में पान के दाग (image: AI Gnerated)

How To Remove Paan Stains From Teeth: आजकल पान खाने का चलन कई लोगों में आम है, लेकिन इसके कारण दांतों पर पीले या भूरे दाग पड़ना भी एक बड़ी समस्या बन जाती है. कई बार लोग रोज ब्रश करने के बावजूद इन दागों को हटा नहीं पाते. डेन्टिस्ट अंशु प्रिया के अनुसार पान में मौजूद कत्था, सुपारी और अन्य तत्व दांतों की सतह पर जमकर जिद्दी दाग बना देते हैं. समय के साथ ये दाग और गहरे हो जाते हैं, जिससे दांतों की चमक कम होने लगती है. इसलिए यह जानना जरूरी है कि आखिर पान के दाग दांतों से आसानी से क्यों नहीं जाते और उनसे बचाव कैसे किया जा सकता है.

दांत पीले पड़ने के कारण 

1. पान में मौजूद कत्था और सुपारी
डेन्टिस्ट अंशु प्रिया बताती हैं कि पान में डाला जाने वाला कत्था और सुपारी दांतों पर गहरे दाग छोड़ते हैं. ये धीरे-धीरे दांतों की सतह पर जम जाते हैं, जिससे दांत पीले या भूरे दिखने लगते हैं.

2. लंबे समय तक पान खाना
अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक रोज पान खाता है तो दाग और ज्यादा जिद्दी हो जाते हैं. ऐसे दाग साधारण ब्रश से साफ नहीं होते और इसके लिए डेंटल क्लीनिंग की जरूरत पड़ सकती है.

3. सही तरीके से ब्रश न करना
दिन में सिर्फ एक बार या जल्दी-जल्दी ब्रश करने से भी दांतों पर पान के दाग बने रह सकते हैं. सही तरीके से दो बार ब्रश करना जरूरी होता है.

4. दांतों पर प्लाक जमना
पान खाने से दांतों पर प्लाक और टार्टर जल्दी जमने लगता है. जब यह जम जाता है तो दांतों का रंग पीला पड़ने लगता है और दाग हटाना मुश्किल हो जाता है.

5. समय-समय पर डेंटल क्लीनिंग न कराना
डेन्टिस्ट के पास नियमित सफाई (स्केलिंग) न कराने से दांतों पर जमा दाग और ज्यादा गहरे हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Clove Water Benefits: लौंग पानी के हैं जबरदस्त फायदे, जानकार आप भी शुरू कर देंगे पीना  

दाग से बचने के आसान उपाय

  • पान खाने के बाद मुंह अच्छी तरह पानी से साफ करें.
  • दिन में दो बार ब्रश करें.
  • हफ्ते में 2-3 बार माउथवॉश का इस्तेमाल करें.
  • हर 6 महीने में एक बार डेन्टिस्ट से दांतों की सफाई करवाएं.
  • पान और तंबाकू का सेवन कम करें.

यह भी पढ़ें: Weight Loss Drinks: बिना भूखे रहे घटाएं वजन, एक्सपर्ट ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स

यह भी पढ़ें: Healthy Fruit Choices: फलों का रस या फल क्या है आपके लिए फायदेमंद? जानिए एक्सपर्ट की राय 

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel