[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Health Health Tips: क्यों आपके सेहत के लिए फायदेमंद है सूजी? आप भी जरूर जानें

Health Tips: क्यों आपके सेहत के लिए फायदेमंद है सूजी? आप भी जरूर जानें

0
Health Tips: क्यों आपके सेहत के लिए फायदेमंद है सूजी? आप भी जरूर जानें
sooji ka halwa

Health Tips: सूजी का हलवा तो हम सब ने कभी न कभी खाया ही होगा. यह सूजी से बनने वाला सबसे आम व्यंजन है. इससे कई सारे खाने की चीजें और भी बनती हैं. पर क्या आपको पता है हमारे किचन में मौजूद सूजी कई सारे गुणों से भरी हुई है और हमारी सेहत के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद है. सूजी में प्रोटीन, आइरन, विटामिन और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी सेहत को तंदुरुस्त रखने लिए आवश्यक है. सूजी को कई लोग रवा के नाम से भी जानते हैं. ये बनने में भी कम समय लेता है. आप इसे सुबह के नाश्ते में आराम से ले सकते हैं. तो जानते हैं सूजी के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में.

वजन घटाने में मददगार

अगर आप अपने वजन को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं तो अपनी डायट में सूजी से बने खानों को शामिल करें. सूजी फाइबर से भरपूर होता है. इसके सेवन से भूख कम लगती है और वजन को घटाने में भी मदद मिलती है.

हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Health Tips: अगर शरीर में दिखने लगे ये संकेत तो हो जाएं सावधान, कैंसर के हो सकते हैं लक्षण

ये भी पढ़ें: Health Tips: सेहत को होगा दोगुना फायदा, खाने से पहले कभी भी न छीलें ये सब्जियां

बेहतर एनर्जी

खाने में मौजूद कार्बोहाइड्रेट हमारी शरीर को ऊर्जा देने का काम करती हैं. सूजी में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है और ये हमें तुरंत एनर्जी देने में काफी सहायक है. इसके सेवन से हमारा पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है और थकान भी कम लगती है.

डाइजेशन में सुधार

फाइबर से भरपूर होने कारण सूजी हमारे पाचन क्रिया को सुधारने में काफी मददगार साबित हो सकती है. इसके सेवन से हमारा पेट स्वस्थ रहता है और कब्ज की समस्या में भी राहत मिल सकती है.

हृदय के लिए फायदेमंद

सूजी का सेवन हमारी हार्ट के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है. सूजी हमारे शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करती है. अपने हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आप इससे बने व्यंजनों को अपने डायट में जरूर शामिल करें.

ये भी पढ़ें: Health Tips: अपनी किडनियों को रखना चाहते हैं हेल्दी? डेली रूटीन में शामिल करें ये आदतें

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

Previous article Saif Ali Khan पर हुए अटैक पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारे परिवार के लिए…
Next article बिहार में एक ही थाने के 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, पटना SSP के निर्देश पर कार्रवाई
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel