[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Health शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा 

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा 

0
शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा 
बेलपत्र (PHOTO - Canva)

Benefits of Bael Patra: भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया जाता आ रहा है. इन्हीं में से एक है बेल का पेड़. बेल के पत्तों को आमतौर पर पूजा-पाठ में इस्तेमाल किया जाता है, इसे भगवान शिव पर भी चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं आयुर्वेद के अनुसार ये हमारे सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी है. जी हां, कई विशेषज्ञों का मानना है कि बेलपत्र के नियमित सेवन करने से शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद मिल सकती है. एक रिसर्च “AEGLE MARMELOS (BAEL PATRA): AN AYURVEDIC PLANT WITH ETHNOMEDICINAL VALUE” के अनुसार बेलपत्र में ऐसे पोषक तत्व और औषधीय गुण पाए जाते हैं जो शरीर की कई समस्याओं को कम करने में सहायक हो सकते हैं. आइए बताते हैं इसके फायदे के बारे में, जिससे आपको कई बीमारियों से राहत मिल सकती है. 

बेलपत्र के फायदे (रिसर्च के अनुसार)

डायबिटीज में फायदेमंद

बेलपत्र में ऐसे प्राकृतिक तत्व मौजूद होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं. आयुर्वेद में भी लंबे समय से इसका उपयोग डायबिटीज के मरीजों के लिए किया जाता है. नियमित रूप से बेलपत्र का सेवन करने से शरीर में ग्लूकोज के स्तर को सही रखने में मदद करता है. 

पेट के लिए अच्छा

बेलपत्र और फल पेट की कई समस्याओं में फायदेमंद माने जाते हैं. इससे गैस, कब्ज, दस्त और अपच जैसी दिक्कतों में राहत मिल सकती है. 

शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है

बेलपत्र में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. 

लीवर को स्वस्थ रखता है

बेलपत्र लीवर को मजबूत बनाने और शरीर से गंदे पदार्थ बाहर निकालने में मदद करता है.

बैक्टीरिया और फंगस से बचाव

बेलपत्र में एंटीमाइक्रोबियल और एंटी फंगल गुण भी पाए जाते हैं. ये गुण शरीर को कई प्रकार के बैक्टीरिया और फंगस से बचाने में मदद कर सकते हैं और संक्रमण के खतरे को कम कर सकते हैं.

सूजन और दर्द में राहत

बेलपत्र में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, इसलिए ये शरीर के दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है. कुछ अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि बेल के पत्ते घाव को जल्दी भरने में मदद कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Morning Habits for Weight Loss: दोपहर में आती है सुस्ती? दिनभर खुद को सुपर-एक्टिव रखने के लिए बदलें ये 5 आदतें

यह भी पढ़ें: सुबह खाली पेट पिएं ये जादुई ड्रिंक, 15 दिनों में दिखने लगेगा असर

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

Previous article डिजाइन या परफॉर्मेंस? Nothing Phone 4a और Motorola Edge 70 में जानें कौन है बेहतर डील
Next article कैसे चेक करें कि आपके PAN पर किसी और ने लोन तो नहीं लिया ?
Avatar Of Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel