[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Zubeen Garg: मैनेजर और इवेंट ऑर्गनाइजर के घर SIT का छापा, जुबीन गर्ग के निधन की जांच में बड़ा कदम

Zubeen Garg: मैनेजर और इवेंट ऑर्गनाइजर के घर SIT का छापा, जुबीन गर्ग के निधन की जांच में बड़ा कदम

0
Zubeen Garg: मैनेजर और इवेंट ऑर्गनाइजर के घर SIT का छापा, जुबीन गर्ग के निधन की जांच में बड़ा कदम
Zubeen Garg

Zubeen Garg: असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग के निधन ने पूरे राज्य और उनके फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है. 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान उनकी अचानक मौत हो गई थी. इस घटना को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. कई लोगों को उनके निधन पर संदेह है, जिसके बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पारदर्शी जांच का आश्वासन दिया था.

SIT ने की छापेमारी

असम पुलिस की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) और सीआईडी ने गुरुवार को गुवाहाटी में जुबीन गर्ग के मैनेजर और नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत के घर पर छापा मारा. अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई जुबीन गर्ग की मौत से जुड़े मामले की गहन जांच का हिस्सा है. श्यामकानु महंत वही आयोजक हैं, जो जुबीन को सिंगापुर फेस्टिवल में परफॉर्म करने के लिए लेकर गए थे. इस मामले में कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है और पुलिस अब सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

मुख्यमंत्री का बयान

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को मीडिया से कहा कि इस मामले की जांच SIT को सौंपी गई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर जरूरत पड़ी तो केस को सीबीआई को भी सौंपा जाएगा. उन्होंने कहा कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होगी.

कैसे हुई थी जुबीन गर्ग की मौत?

19 सितंबर को सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के लिए पहुंचे जुबीन गर्ग स्कूबा डाइविंग के दौरान बेहोश हो गए. आयोजकों के अनुसार, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी और तुरंत CPR देने के बाद सिंगापुर जनरल अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. उनके निधन के बाद पार्थिव शरीर को असम लाया गया, जहां हजारों फैंस और राजनीतिक नेताओं की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया. श्मशान घाट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

फैंस में गहरा शोक

जुबीन गर्ग के निधन से असम ही नहीं, पूरे नॉर्थ ईस्ट और भारतीय संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके चाहने वाले आज भी उनकी यादों और गीतों के जरिए उन्हें जीवित मानते हैं.

यह भी पढ़ें: Defamation: समीर वानखेड़े ने शाहरुख-गौरी पर किया मानहानि का केस, हाईकोर्ट में मामला दर्ज

Previous article Dhanbad News : टुंडी में खेल रहीं बच्चियों पर गिरा ठनका, एक की मौत, एक गंभीर
Next article कैंप में बिजली उपभोक्ताओं को किया जागरूक
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel