[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Zubeen Garg की मौत की जांच में नया मोड़, SIT ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

Zubeen Garg की मौत की जांच में नया मोड़, SIT ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

0
Zubeen Garg की मौत की जांच में नया मोड़, SIT ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट
Zubeen Garg

Zubeen Garg: लोकप्रिय बॉलीवुड और असमिया गायक जुबीन गर्ग का इस साल 19 सितंबर को सिंगापुर में रहस्यमय परिस्थितियों में निधन हो गया. उनके निधन के कुछ महीने बाद, विशेष जांच टीम (SIT) ने 12 दिसंबर को कोर्ट में चार्जशीट जमा की.

इन लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर

चार्जशीट में गायक के करीबी सहयोगियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 और 106 के तहत आरोप लगाए गए हैं. आरोपियों में उनके मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, संगीतकार शेखर गोस्वामी, गायिका अमृतप्रभा महंता और इवेंट ऑर्गेनाइजर श्यामकानु महंता शामिल हैं. गायक के चचेरे भाई संदीपन गर्ग को धारा 105 के तहत नामजद किया गया है. इसके अलावा, श्यामकानू, सिद्धार्थ और PSO के रूप में काम करने वाले नंदेश्वर बोरा और परेश बैश्या को धारा 316 के तहत शामिल किया गया.

जुबीन गर्ग सिंगापुर में नार्थइस्ट फेस्टिवल में शामिल होने के लिए गए थे. उनके निधन के बाद प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों ने निष्पक्ष जांच की मांग की, जिसके बाद असम सरकार ने SIT का गठन किया.

Zubeen Garg कौन थे?

Zubeen Garg का जन्म 18 नवंबर 1972 को मेघालय के टुरा में हुआ था. उनका परिवार असम के तामुलिचिगा, झांजी, जोरहट से जुड़ा था. उन्होंने असम और बॉलीवुड में कई हिट गाने दिए, जिनमें या अली, दिल तू ही बता, चोखेर जोले, मोरम, तोमार अमर प्रेम, पिया रे पिया रे, रामा रे शामिल हैं.

Previous article Railway Safety: आधुनिक तकनीक से ट्रैक व स्टेशनों की सुरक्षा मजबूत
Next article नवकांत मिस्टर फ्रेशर व जीनत को मिस फ्रेशर का मिला ताज
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel