[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Zubeen Garg Death: जुबीन गर्ग के निधन पर SIT की बड़ी कार्यवाही, 24 घंटे साथ रहने वाले दो सहयोगी गिरफ्तार

Zubeen Garg Death: जुबीन गर्ग के निधन पर SIT की बड़ी कार्यवाही, 24 घंटे साथ रहने वाले दो सहयोगी गिरफ्तार

0
Zubeen Garg Death: जुबीन गर्ग के निधन पर SIT की बड़ी कार्यवाही, 24 घंटे साथ रहने वाले दो सहयोगी गिरफ्तार
Zubeen Garg Death

Zubeen Garg Death: असम के मशहूर और लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग की रहस्यमयी मौत ने न सिर्फ संगीत प्रेमियों को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि इस मामले ने अब एक गंभीर आपराधिक मोड़ ले लिया है. सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई उनकी अचानक मौत को लेकर लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं. जुबीन के चाहने वाले जहां अब तक इस घटना को एक दुखद हादसा मान रहे थे, वहीं असम पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) की लगातार हो रही गिरफ्तारियां इस ओर इशारा कर रही हैं कि जुबीन की मौत सामान्य नहीं थी. अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में SIT ने उन दो निजी सुरक्षा अधिकारियों को गिरफ्तार किया है जो हर समय जुबीन के साथ रहते थे. इससे पहले जुबीन के बैंडमेट, आयोजक, और रिश्तेदारों समेत कुल 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. ऐसे में अब पूरा मामला और अधिक पेचीदा और गंभीर हो गया है.

पत्नी गरिमा सैकिया ने दिखाया भरोसा

जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं अभी भी न्याय की उम्मीद बनाए हुए हूं. गिरफ्तार लोगों ने अब तक सच नहीं बताया है, लेकिन मैं धैर्य से इंतजार कर रही हूं. इस मामले का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए.”

पहले भी हो चुकी हैं कई गिरफ्तारियां

इस मामले में SIT अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. इससे पहले जिन लोगों को हिरासत में लिया गया, उनमें शामिल हैं:

  • कार्यक्रम आयोजक श्यामकानु महंत
  • प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा
  • बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी
  • सह-गायक अमृतप्रभा महंत
  • निलंबित APS अधिकारी और जुबीन के चचेरे भाई संदीपन गर्ग

सिंगापुर में हुई थी जुबीन की संदिग्ध मौत

19 सितंबर को जुबीन गर्ग की सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई. वे 20 सितंबर को होने वाले नॉर्थ इंडिया फेस्टिवल में भाग लेने वहां पहुंचे थे.

जांच जारी, और गिरफ्तारियों की संभावना

SIT सूत्रों के मुताबिक, जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी संभव है. परिजनों और प्रशंसकों को उम्मीद है कि जल्द ही सच्चाई सामने आएगी.

Previous article Bihar Ka Mausam: बिहार में 15 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम? जानिये ठंड कब तक दे सकती है दस्तक
Next article Bihar Election 2025 : नये चेहरों का दल बना जनसुराज, पहली सूची में महज दो ऐसे नेता जो लड़ चुके हैं चुनाव
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel