[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Zakir Khan Break From Stand-Up Reason: जाकिर खान ने स्टैंड-अप से ब्रेक लेने का कारण बताया, कहा- शरीर जवाब देने लगा

Zakir Khan Break From Stand-Up Reason: जाकिर खान ने स्टैंड-अप से ब्रेक लेने का कारण बताया, कहा- शरीर जवाब देने लगा

0
Zakir Khan Break From Stand-Up Reason: जाकिर खान ने स्टैंड-अप से ब्रेक लेने का कारण बताया, कहा- शरीर जवाब देने लगा
जाकिर खान के कॉमेडी ब्रेक का रीजन, फोटो- एक्स प्लेटफार्म

Zakir Khan Break From Stand-Up Reason: स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान ने हाल ही में स्टैंड-अप कॉमेडी से लंबा ब्रेक लेने की अनाउंसमेंट की थी, जिससे उनके फैंस थोड़े निराश हुए और सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि इसके पीछे असली वजह क्या है. अब खुद जाकिर ने साफ कर दिया है कि इस ब्रेक का कारण उनकी सेहत है. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.

किस बीमारी की वजह से लिया ब्रेक?

जाकिर खान ने Gulf News के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि यह फैसला अचानक नहीं लिया गया. उन्होंने कहा कि उनके परिवार में कुछ जेनेटिक बीमारियां हैं, जो एक खास उम्र के बाद सामने आती हैं. इसके साथ ही, सालों तक नींद की कमी और लगातार काम ने उनके शरीर पर गहरा असर डाला.

जाकिर ने खुलकर बताया कि कई बार वह सिर्फ दो घंटे की नींद लेकर शो करने पहुंच जाते थे. शहर में उतरते ही लोगों से मिलना, शो की तैयारियां और लगातार परफॉर्म करना उनकी रूटीन बन गई थी. उन्होंने माना कि यह दबाव केवल फिजिकल नहीं, बल्कि इमोशनल रूप से भी भारी था.

अमेरिका टूर में आया बड़ा एहसास

जाकिर ने बताया कि पिछले साल अमेरिका टूर के दौरान उन्हें साफ समझ आ गया कि काम और सेहत को एक साथ संभालना अब मुश्किल हो गया है. लगातार दस साल तक बिना रुके काम करने के बाद शरीर जवाब देने लगा और तभी उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला किया.

2030 तक ब्रेक की बात पर दी सफाई

हाल ही में हैदराबाद शो का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें जाकिर 2030 तक स्टैंड-अप से दूर रहने की बात करते दिखे. इस पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि यह बात हैदराबाद शहर के बारे में कही गई थी. उनका कहना है कि मौजूदा कमिटमेंट्स पूरे करने के बाद वह 3 से 5 साल का ब्रेक ले सकते हैं, जो 2028, 2029 या 2030 तक भी जा सकता है.

यह भी पढ़ें- Border 2: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के फैन बने ऋतिक रोशन, पोस्ट शेयर कर बोले- दिल को छू गई

Previous article झंडोत्तोलन में गयी किशोरी हुई लापता, बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
Next article महिला का फोटो एडिट कर वायरल करने व मारपीट मामले में आरोपित गिरफ्तार
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel