[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है: आर्यन रखेगा नई शर्त, क्या फिर से साथ आएंगे अभिरा-अरमान?

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है: आर्यन रखेगा नई शर्त, क्या फिर से साथ आएंगे अभिरा-अरमान?

0
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है: आर्यन रखेगा नई शर्त, क्या फिर से साथ आएंगे अभिरा-अरमान?
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों अपने नए ट्विस्ट की वजह से चर्चा में बना हुआ है. आने वाले एपिसोड में दर्शकों को कहानी में एक दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेगा. प्रोमो में दिखाया गया है की आर्यन की घर में वापसी होगी. इस बार आर्यन ऐसा फैसला लेता है, जिससे अरमान और अभिरा दोनों हैरान रह जाते हैं. आर्यन की एक शर्त के चलते दोनों को मजबूरी में पति-पत्नी की तरह रहने का नाटक करना पड़ सकता है.

गर्लफ्रेंड के बारे में बताएगा आर्यन

शो के अपकमिंग एपिसोड में आर्यन घर लौट आया है और पूरे घर वाले को इकट्ठा करवाकर एक नई बात सामने रखता है. इतने में मनीषा कहती है कि जल्दी बता न आर्यन सबको क्यों बुलाया है. बहुत सारा काम पड़ा है और तेरी गर्लफ्रेंड के घरवाले भी तो आने वाले हैं.’ आर्यन कहता है, “मुझे आप लोगों को उन्हीं के बारे में कुछ बताना था”. उतने में अभीरा को लगता है कि अरमान उसकी वजह से बात सामने नही रख पा रहा है, जिसपर अभिरा बोलती है की मै चलती हूं, लेकिन आर्यन उसे रोक लेता है.

आर्यन रखेगा बड़ी शर्त

वह अरमान और अभिरा से कहता है कि उसकी गर्लफ्रेंड के परिवार वाले पुरानी सोच के हैं. वो तलाक ये सब नहीं मानते इसलिए उन्हें कुछ समय के लिए पति-पत्नी की तरह रहकर दिखाना होगा. यह सुनकर दोनों पहले तो चौंक जाते हैं, लेकिन हालात ऐसे बन जाते हैं कि उन्हें इस शर्त के बारे में गंभीरता से सोचना पड़ता है. यही से कहानी में नया ड्रामा शुरू होने वाला है.

क्या अरमान और अभिरा देंगे आर्यन का साथ ?

अब देखना दिलचस्प होगा कि अरमान और अभिरा आर्यन की इस शर्त को मानते हैं या नहीं.अगर दोनों पति-पत्नी बनकर रहने का नाटक करते हैं, तो आने वाले एपिसोड में दर्शकों को और भी ज्यादा ड्रामा और मजेदार मोड़ देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Anupama: गोवा के भूतिया घर में फंसेगी अनुपमा, सड़क किनारे खाना बेचकर करना होगा गुजारा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel